Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश के सभी जिलों में प्रवास करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, सदस्यता अभियान को देंगे धार

Updated on Tuesday, November 12, 2024 18:29 PM IST

चंडीगढ़,।  भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के कार्य में जुटी हुई है। अब प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली प्रदेश में  जिलेवार प्रवास करेंगे और सदस्यता अभियान को धार देंगे। पूरा कार्यक्रम बन गया है। 13 नवंबर से प्रदेश अध्यक्ष का प्रवास शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रवास प्रमुख भी मौजूद रहेंगे। इस एक सप्ताह में पार्टी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को बीजेपी से जोड़कर 50 लाख का टारगेट हासिल करना है।

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक वेदपाल एडवोकेट के मुताबिक 13 नवंबर को प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का प्रवास कार्यक्रम प्रातः 10 बजे नूंह जिला से शुरू होगा। इसी दिन प्रदेश अध्यक्ष 2 बजे पलवल और 4.30 बजे फरीदाबाद में प्रवास करेंगे। इसी तरह 14 नवंबर 10 बजे रोहतक, 2 बजे जींद, 4.30 बजे सोनीपत में प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का प्रवास कार्यक्रम होगा।

भाजपा के सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने में जुटी भाजपा, 13 से 21 नवंबर तक चलेगा बड़ौली का प्रवास कार्यक्रम

वेदपाल एडवाकेट के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का 15 नवंबर को 10 बजे गुरुग्राम, 2 बजे रेवाड़ी, 4.30 बजे महेन्द्रगढ़ में प्रवास करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष का 16 नवंबर को 10 बजे दादरी, 2 बजे भिवानी , 4.30 बजे झज्जर जिला में प्रवास होगा। उन्होंने बताया कि पंडित मोहन लाल बड़ौली 17 नवंबर 9 बजे हिसार, 11.30 बजे सिरसा, 2 बजे फतेहाबाद, 4.30 बजे कैथल प्रवास कर सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष 18 नवंबर 10 बजे पानीपत, 2 बजे करनाल, 4.30 बजे कुरूक्षेत्र और 21 नवंबर 10 बजे पंचकूला, 2 बजे अंबाला, 4.30 बजे यमुनानगर में प्रवास करेंगे।

वेदपाल एडवाकेट ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रवास प्रमुख गोपाल शर्मा नूंह, फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम में रहेंगे। इसी तरह से संदीप जोशी रोहतक, सोनीपत, पानीपत और करनाल में रहेंगे। उन्होंने बताया कि वरूण श्योराण जींद, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, झज्जर और मीना परमार भिवानी, दादरी तथा अशोक गुर्जर हिसार, सिरसा, फतेहाबाद व कैथल जिला में प्रदेश अध्यक्ष के साथ रहेंगे। वेदपाल एडवोकेट कहा कि वे खुद  कुरूक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में प्रवास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के प्रवास कार्यक्रम के दौरान जिला अनुसार जिला कार्यकारिणी सदस्य, जिला सदस्यता टोली, मंडल सदस्यता टोली, शक्ति केंद्र प्रमुख, शक्ति केंद्र सदस्यता प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X