Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

25 अक्तूबर से शुरू हुआ 15वीं विधान सभा का प्रथम सत्र 18 नवंबर तक चलेगा

Updated on Monday, November 11, 2024 18:41 PM IST

चंडीगढ़ | 25 अक्तूबर से शुरू हुआ 15वीं हरियाणा विधान सभा का प्रथम सत्र 18 नवंबर तक चलेगा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कार्य सलाहकार समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह, संसदीय कार्य मंत्री महीपाल ढांडा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा, विधायक सावित्री जिंदल, गीता भुक्कल और अर्जुन चौटाला शामिल रहे।

सत्र की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विस अध्यक्ष ने हरियाणा, पंजाब और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अनेक दिशानिर्देश दिए गए। बैठक के बाद विस अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर का मुआयना भी किया। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि विधान सभा सत्र संसदीय लोकतंत्र का पर्व है। इसकी प्रत्येक व्यवस्था नियमों के अनुसार पूरी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ की जानी चाहिए। सत्र की कार्यवाही में भाग लेने वाले किसी भी माननीय सदस्य को दिक्कत का सामना न करना पड़े। सत्र के दौरान दर्शकों विशेषकर स्कूली बच्चों की सुविधा का भी पूरा ख्याल रखें।

विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा, पंजाब, यूटी चंडीगढ़ के शीर्ष अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, आवश्यक दिशानिर्देश के बाद विधान सभा परिसर का किया मुआयना

उन्होंने निर्देश दिए कि विधान सभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना है। किसी भी मीडियाकर्मी व अन्य आगंतुक की आवश्यकता से अधिक चेकिंग न हो। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने व ड्यूटी पर कार्यरत स्टाफ की सुविधाओं का विशेष रूप से ख्याल रखने को भी कहा। सत्र की कार्यवाही देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए प्रवेश पत्र बनाते समय समुचित नियमों व प्रक्रियाओं का पालन करें। मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के अलावा किसी भी मंत्री या विधायक के साथ उनके सुरक्षा कर्मचारी विधान भवन में प्रवेश नहीं करेंगे। विधान भवन में पंजाब के साथ साझा सभी 7 रास्ते भी बंद किए जा रहे हैं। महिला दर्शकों की चेकिंग के लिए अलग से कैबिन स्थापित किए गए हैं।

वहीं, सिविल सचिवालय से आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके पहचान पत्र के आधार पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्हें विधान भवन आने के लिए विधान सभा सचिवालय की ओर से जारी प्रवेश पत्र दिखाना होगा। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी, गृह सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी शत्रुजीत कपूर, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

कुल 4 बैठकें होंगी

गौरतलब है कि 15वीं विधान सभा के प्रथम सत्र की पहली बैठक 25 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। इस दिन विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के स्थगित की थी। सोमवार को बीएसी ने निर्णय लिया है कि इस सत्र की अगली बैठक 13 नवंबर को होगी। सत्र की तीसरी बैठक 14 और चौथी बैठक 18 नवंबर को होगी। बीच में 15 को गुरु तेगबहादुर जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश है तथा 16 और 17 नवंबर को शनिवार और रविवार के अवकाश हैं।

सत्र से पहले विधायकों का प्रशिक्षण होगा

15वीं हरियाणा विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए 12 नवंबर को प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में शाम को होने वाले इस सत्र में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च की टीम विधायकों को विधायी कामकाज की बारीकियां बताएगी। कार्यक्रम को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और विस उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्‌ढा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी संबोधित करेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X