Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गाय को भारत माता का दर्जा दे सरकार: नवीन गोयल

Updated on Saturday, November 09, 2024 19:50 PM IST

गुरुग्राम। माधव गौसेवा धाम गाड़ौली खुर्द में शनिवार को गोपाष्टमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस उत्सव में माधव गौसेवा धाम के साथ श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति जिओ गीता परिवार गुरुग्राम व भारत विकास परिषद युवा भारत शाखा का भी सहयोग रहा। इस अवसर पर सबसे पहले गौरक्षा यज्ञ किया गया। इसके बाद गीता पाठ, गौपूजन किया गया। सभी अतिथियों, सदस्यों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान नवीन गोयल ने भारत व हरियाणा सरकार से मांग की है कि गाय को भारत माता का दर्जा दिया जाए।

माधव गौसेवा धाम के संरक्षक नवीन गोयल के नेतृत्व, मार्गदर्शन में हर साल की तरह इस बार भी माधव गौसेवा धाम में गौमाता का आशीर्वाद लेकर गोपाष्टमी पर्व पूरी श्रद्धा व उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर माधव गौसेवा धाम के संचालक सतीश तायल, श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति के चेयरमैन गोबिंद लाल आहुजा, प्रधान सतीश तायल, सचिव पंकज पाठक, सहसचिव दिनेश अरोड़ा, उपप्रधान सुभाष गाबा, महिला संयोजिका उषा भारद्वाज, भारत विकास परिषद दक्षिण हरियाणा के महासचिव रिषी अग्रवाल, भारत विकास परिषद युवा भारत शाखा के अध्यक्ष सुमित सिंगला, कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग, उप्रपधान निशांत व देवेंद्र जुनेजा, सेक्टर-52 आरडब्ल्यूए के अयक्ष अजय कुमार, कृष्णा रसोई के संचालक संदीप गुप्ता, श्रीराम सोसायटी के संचालक एमएल सिंगला, विरेंंद्र खुंगर, सेक्टर-10ए आरडब्ल्यूए के प्रधान सतीश गुप्ता, वैश्य समाज सेक्टर-10ए से शिवचंद गुप्ता एडवोकेट, अजय सिंगला, शैलेंद्र, मनीष सिंगला, राजेश मंगला, अंकुर जैन, अतुल, गौ प्रेमी सेवा संघ से रविंद्र तायल, प्रदीप बंसल, एम.पी. शर्मा व मनीत गोयल ने शिरकत की। सभी अतिथियों, सदस्यों ने गौरक्षा यज्ञ में आहुति डालकर गौमाता की रक्षा का प्रण लिया।

माधव गौसेवा धाम गाड़ौली खुर्द में धूमधाम से मनाया गया गोपाष्टमी पर्व, बेसहारा घूम रही गायों को हरा चारा डालकर उनका जीवन बचाएं

इस अवसर पर अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि गौमाता सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है। यह भारत देश में ही संभव है कि हम गाय को भी माता कहकर पुकारते हैं। गौमाता का आशीर्वाद लेते हैं। हमारी सनातन संस्कृति में यह मान्यता है कि गोपाष्टमी पर गाय की पूजा-उपासना करने से 33 कोटि देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इस दिन से भगवान श्री कृष्ण ने गाय को चराना शुरू कर दिया था। नवीन गोयल ने कहा कि यह हमारे शास्त्रों में लिखा गया है कि गाय माता की सेवा करने से मात्र से हर मनोकामना पूरी होती है। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों का स्वामी भी माना जाता है। भगवान श्रीकृष्ण भी रोजाना गौमाता की सेवा करते थे। गाय समृद्धि भी देती है। इसलिए हम सभी को गौमाता का पूजन रोजाना करना चाहिए।

नवीन गोयल ने कहा कि जहां तक संभव हो, हर घर में गौमाता का पालन किया जाना चाहिए। अगर ऐसा संभव नहीं हो तो गौशालाओं में जाकर, सडक़ों पर बेसहारा घूम रही गायों को चारा आदि डालकर सभी पुण्य के भागी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि गायों को गौशालाओं में पहुंचाकर उनका जीवन हम सुरक्षित कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X