Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा बनेगा शिक्षा का हब: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

Updated on Saturday, November 09, 2024 18:21 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के शिक्षा, पुरातत्व एवं संसदीय कार्य मंत्री  महिपाल ढांडा ने आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 10 गांव में धन्यवादी दौरे के दौरान कहा कि वे हरियाणा को शिक्षा का हब बनाने के लिए प्रयासरत हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में इस तरह का वातावरण तैयार किया जाएगा, जहां अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलो की बजाय सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाना अपना गौरव समझेंगे।

इस दौरान मंत्री ने काबड़ी सरकारी स्कूल की कायाकल्प करने व स्कूल की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। मंत्री  महिपाल ढांडा ने कहा की सरकारी स्कूल में बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाएगी, जिससे बच्चे भविष्य की उड़ान भरेंगे और माता-पिता के सपने भी साकार होंगे। प्रदेश सरकार बिना पर्ची व खर्ची के युवाओं को उनके अधिकार देगी।

हर सरकारी स्कूल में होगी शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था, समय-समय पर लेंगे सरकारी स्कूलों का फीडबैक

उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि वो बच्चों को ऐसी शिक्षा दें कि वे अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का विजन है कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनें। इस विजन को साकार करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ताकतवर बन रहा है, यही कारण है कि कल तक जो देश भारत से दूरी बनाए रखते थे, आज वे भारत का विभिन्न मामलों में अनुशरण भी करते हैं।

मंत्री ने कहा की सरकारी स्कूलों की कायाकल्प होगी और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए मूलभूत सुविधा प्रदान की जाएंगी। जिन सरकारी स्कूलों में अध्यापक अच्छा कार्य करेंगे उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। हर स्कूल में शौचालय ,पानी ,मुख्य द्वार व चार दिवारी और अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जा रही है। सरकारी स्कूलों में हाईटेक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों को जिम्मेदारी व ईमानदारी पूर्ण कार्य करना होगा। समय-समय पर भी इसका फीडबैक भी लेते रहेंगे व समय समय पर सरकारी स्कूलों का निरीक्षण भी करेंगे। उन्होंने अपने निजी कोष से 2 लाख  की घोषणा भी की व महमूदपुर स्कूल को अपग्रेड करने का आश्वासन दिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X