Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में चिकित्सा इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जा रहा जोर : आरती सिंह राव

Updated on Saturday, November 09, 2024 14:58 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को निरंतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में चिकित्सा शिक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है। हमारा उद्देश्य सभी मेडिकल कॉलेजों में सुपरस्पेशलिटी सेवाओं का विस्तार करना और प्रत्येक सरकारी मेडिकल कॉलेज में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की स्थापना की दिशा में कार्य करना है। साथ ही, मेडिकल कॉलेजों में विशेष ट्रॉमा केयर डिलीवरी सेंटर का विकास करना है, ताकि रेफरल में कमी आए।

6 जिलों में 264 करोड़ की लागत से बन रहे नर्सिंग कॉलेज, जिनका कार्य आगामी वर्ष तक पूरा होने की संभावना

स्वास्थ्य मंत्री आज यहां चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रही थी। कुमारी आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोगी देखभाल के लिए मानकीकृत संचालन प्रक्रियाएं तैयार की जाएं, ताकि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों, अन्य कर्मचारियों और अस्पताल से संबंधित सेवाओं के रखरखाव के लिए मैनपावर की कमी को धीरे धीरे पूरा किया जाएगा। इस दिशा में सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इसलिए हमारी सरकार ने हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हों।

पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कुटैल करनाल का सिविल कार्य पूरा

बैठक में बताया गया कि 144 एकड़ क्षेत्र में पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कुटैल करनाल का सिविल कार्य पूरा हो चुका है। मेडिकल उपकरणों सहित अन्य कार्य अंतिम चरणों में है, जल्द ही यह जनता को समर्पित होगा। इस विश्वविद्यालय में 750 बिस्तरों के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल होगा, जहां तृतीयक स्तर की स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय मेडिकल कॉलेज, भिवानी तथा महर्षि च्यवन राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोरियावास, नारनौल का कार्य भी 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इन कॉलेजों में 150-150 एमबीबीएस सीटें हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि जींद के हैबतपुर में निर्माणाधीन संत शिरोमणि  धन्ना भगत जी राजकीय मेडिकल कॉलेज, कैथल के सम्पनखेड़ी में भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज,  गुरु तेग बहादुर राजकीय मेडिकल कॉलेज, पंजुपूर, यमुनानगर का कार्य भी जारी है। इनके अलावा, कई अन्य कॉलेज पाइपलाइन में हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी मेडिकल कॉलेजों का कार्य तेज़ गति से किया जाए, ताकि आम जनता को इन परियोजनाओं का लाभ जल्द मिल सके।

6 जिलों में बन रहे नर्सिंग कॉलेज

बैठक में बताया गया कि लगभग 264 करोड़ रुपये की लागत से 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज बनाए जा रहे हैं। इनमें जिला पंचकूला में नर्सिंग कॉलेज खेरावाली, पिंजौर, जिला कुरूक्षेत्र में नर्सिंग कॉलेज खेड़ी राम नगर, जिला कैथल में नर्सिंग कॉलेज धेरडू, जिला फरीदाबाद में नर्सिंग कॉलेज दयालपुर, नर्सिंग कॉलेज अरुआ तथा नर्सिंग कॉलेज, रेवाड़ी शामिल है। इन कॉलेजों का कार्य 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और मार्च 2025 तक पूरा होने की संभावना है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X