Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर सकता वह 80 लाख हिमाचलियों की रक्षा कैसे करेगा : अनिल विज

Updated on Saturday, November 09, 2024 14:58 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि जो मुख्यमंत्री समोसे की रक्षा नहीं कर सकता वह 80 लाख हिमाचलियों की रक्षा कैसे करेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह आज लगा हुआ है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हिमाचल प्रदेश के प्रशासन की क्या स्थिति है जो अपने मुख्यमंत्री का समोसा कौन खा गया, का पता नहीं लग पा रहे हैं।

गाय के दूध में वह सारे तत्व उपलब्ध होते हैं जो मां के दूध में उपलब्ध होते है : विज

विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू का समोसा कौन खा गया, की जांच के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला में 21 अक्तूबर को सीआईडी दफ्तर में एक कार्यक्रम हुआ था, जिसमें हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू भी शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में होटल रेडिसन से समोसे और केक मंगवाया गया था, लेकिन सीएम को सर्व किए गए मैन्यू में इसका जिक्र नहीं था और इस वजह से उन्हें ये समोसे और केक नहीं दिया गया। बाद में सीएम के स्टाफ में केक और समोसे बांटे गए तो सीआईडी ने जांच कर डाली। तीन पेज की जांच रिपोर्ट में सीआईडी को पता चला कि समोसे तो स्टाफ को खिला दिए गए थे और इस मुद्दे से अब सरकार की काफी किरकिरी हो रही है।

500 ऑर्डिनरी बसे और 150 एयर कंडीशन बसें परिवहन बेडे में जोड़ी जाएंगी : विज

सभी बस कंडक्टर और ड्राइवर की जांच के शिविर लगाए जाएंगे, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और इस संबंध में वर्कआउट किया जाएगा कि यह शिविर कहां लगाए जाने हैं ताकि सभी की नियमित तौर पर जांच की जाए। उन्होंने कहा कि 500 ऑर्डिनरी बसे और 150 एयर कंडीशन बसें परिवहन बेडे में जोड़ी जाएंगी।

भाजपा ने मणिपुर मे हुए दंगे को कंट्रोल करने की कोशिश की है : विज

राहुल गांधी द्वारा भाजपा ने मणिपुर को जलाया है और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है के संबंध में दिए गए बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि भाजपा ने जो वहां पर दंगे हुए उनको कंट्रोल करने की कोशिश की है और राहुल गांधी जी भी वहां पर गए थे और यह भड़का के आए थे परंतु भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को शांत करने की कोशिश की है।

कोई भी पार्टी अब अनुच्छेद 370 को दोबारा नहीं लगा सकती : विज

जम्मू कश्मीर विधानसभा में हो रहे हगामें के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को उठाकर बाहर फेंकने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में  विज ने कहा कि जो वह वहां पर कर रहे हैं और वह जानते हैं कि हम यह कर नहीं सकते क्योंकि अनुच्छेद 370 को कोई भी प्रदेश की असेंबली रद नहीं कर सकती है वह केवल अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं वे लोग कश्मीर में अपनी जनता को गुमराह कर रहे हैं या जो पाकिस्तान में उनके आका हैं उनको खुश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कोई भी ताकत और कोई भी पार्टी अब अनुच्छेद 370 को दोबारा नहीं लगा सकती।

हिमाचल प्रदेश के प्रशासन की क्या स्थिति है और बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह, जो अपने मुख्यमंत्री का समोसा कौन खा गया, का पता नहीं लग पा रहे हैं - अनिल विज

तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा को विधायक खरीदने के संबंध में दिए गए बयान के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अब इस प्रकार के आरोप लगाना अपनी कमजोरी को छुपाना होता है यह अपनी कमजोरी को छुपाने के लिए इस प्रकार की बातें करते हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X