Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कुरुक्षेत्र पुलिस ने करनाल में मुठभेड़ के बाद पकड़े तीन बदमाश

Updated on Saturday, November 09, 2024 14:57 PM IST

चंडीगढ़। कुरुक्षेत्र पुलिस ने करनाल में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घटना शनिवार अल सुबह करीब तीन बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों बदमाश विदेश में बैठे गैंगस्टर काका राणा के संपर्क में थे। इन्होंने फिरौती के लिए कुरूक्षेत्र के तीन इमिग्रेशन सेंटरों पर फायरिंग भी की थी। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक कुरूक्षेत्र पुलिस को सूचना मिली थी कि इमिग्रेशन सेंटरों पर फायरिंग कर फिरौती मांगने वाले बदमाश बाइक पर घूम रहे हैं।

इसका पता चलते ही शनिवार देर रात को कुरूक्षेत्र सीआईए की टीम ने पूरे जिले की नाकाबंदी की। इस दौरान पता चला कि आरोपी करनाल जिला की सीमा में प्रवेश कर गए हैं। पुलिस ने कैमला-गढ़ी मुल्तान रोड पर तीनों मोटरसाइकिल सवार आरोपियों को घेर लिया।

आरोपियों ने पुलिस की घेराबंदी को तोडऩे के लिए मोटरसाइकिल से ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू कर लिया। पुलिस को उनसे 2 पिस्टल भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार जिन दो आरोपियों केपैर में गोली लगी है, दोनों का नाम संदीप है।

इनमें से एक हिसार और दूसरा फरीदाबाद का रहने वाला है। तीसरे बदमाश का नाम रितिक है, वह भिवानी का रहने वाला है। इनमें से 2 बदमाशों के पास ही हथियार थे, जबकि तीसरे के पास कुछ भी नहीं था। पुलिस के अनुसार तीनों काका राणा गैंग से जुड़े हुए हैं और इनका काम फिरौती मांगना था। काका राणा विदेश से अपना गैंग चला रहा है और विदेश से ही वह देश में व्यापारियों को फिरौती के लिए फोन करता है और उन्हें जान से मारने की धमकी देता है।

सीआईए प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि तीनों शूटर काका राणा गैंग से जुड़े हुए हैं। 23 अक्टूबर को इन्होंने कुरुक्षेत्र में वल्र्ड वाइड इमीग्रेशन सेंटर पर फायरिंग की थी और 28 अक्टूबर को पिपली की अनाज मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर फायरिंग की थी और इसी दिन इन बदमाशों ने घरौंडा में एक मोबाइल शोरूम पर फायरिंग की थी। काका राणा ने तीनों व्यापारियों से एक-एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X