अमेरिका ,4 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) इंटरनेशनल डेस्क.दुनिया की सबसे बड़ी संस्था यूनाइटेड नेशंस में सेक्सुअल असॉल्ट जैसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएन ने इस साल जुलाई से सितंबर के बीच रेप के करीब 31 नए मामले दर्ज किए हैं। शुक्रवार को यूएन के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अभी ज्यादातर मामलों की जांच शुरूआती चरण में हैं। इसके अलावा, 14 मामलों की जांच तीन महीने पहले ही शुरू कर दी गई थी, जिसमें एक व्यक्ति को दोषी पाया गया है। दुजारिक ने बताया कि 31 में से 12 मामले अलग-अलग अफ्रीकी देशों में पीसकीपिंग मिशन के दौरान दर्ज किए गए। करीब 15 मामलों में यूएन रिफ्यूजी एजेंसी ‘यूएनएचसीआर’ कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा तीन मामले अंतर्राष्ट्रीय प्रवास संगठन ‘आईओएम’ और एक मामला संयुक्त राष्ट्र बाल कोष ‘यूनिसेफ’ से संबंधित है।
यूएन में पारदर्शिता बढ़ाना चाहते हैं गुटेरेस
- यूनाइटेड नेशंस के प्रवक्त स्टीवन दुजारिक ने कहा कि जनवरी से यौन शोषण और दुर्व्यवहार के आरापों में पारदर्शिता बढ़ाने की यूएन की पहल का एक हिस्सा है। यूएनएचसीआर और यूनिसेफ ने इस रिपोर्ट पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
- गौरतलब है कि, पीसकीपिंग फोर्सेज पर मिशन के दौरान रेप जैसी घटनाओं को अंजाम देने के आरोप लग रहे थे। इसके चलते यूएन को काफी लंबे समय से किरकिरी का सामना करना पड़ रहा था।
- यूएन के सेक्रेटरी जनरल अंटोनियो गुटेरेस पहले ही अफ्रीकी देशों में पीसकीपिंग फोर्सेज द्वारा किए जाने वाले जुल्मों को खत्म करने की बात कह चुके हैं।