Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार हरियाणा में बनी : अनिल विज

Updated on Thursday, November 07, 2024 19:10 PM IST

नई दिल्ली | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री  अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी शक्ति के पावरहाउस हैं और उनसे मिलना अच्छा लगता है तथा उनका मार्गदर्शन मिलता है। आज उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है तथा तीसरी बार प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार हरियाणा में बनाई गई है, जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को मुबारकबाद दी है।  विज आज यहां प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी से मिलने के उपरांत मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी शक्ति के पावरहाउस हैं और उनसे मिलना अच्छा लगता है तथा उनका मार्गदर्शन मिलता है  :  ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

उन्होंने कहा कि आज उनकी प्रधानमंत्री के साथ प्रदेश की स्थिति, हरियाणा को कैसे आगे बढाना और किन-किन क्षेत्रों में फोकस करना है, के संबंध में चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के दौरान भिन्न-भिन्न योजनाओं की चर्चा हुई है और सभी क्षेत्रों में हमें आगे बढना है और हर क्षेत्र तथा हर वर्ग के लिए काम करना है ताकि सभी विभाग अच्छे प्रकार से काम करें।

शार्ट सर्किंट से होने वाले नुकसान के संबंध में बनाई जाएगी नीति- विज

बिजली विभाग के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कल मेरी बिजली विभाग की सभी ईकाईयों के साथ समीक्षा बैठक थी जिसमें कई निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘कई बार बिजली के शार्ट सर्किट या अन्य कारणों से किसी भी प्रकार की संपति का नुकसान होता है तो उस संबंध में अभी मुआवजा इत्यादि देने के लिए कोई भी प्रावधान/नीति वर्तमान में नहीं हैं और इस बारे में उन्होंने अधिकारियों को नीति तैयार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यदि किसी का बिजली विभाग की वजह से नुकसान होता है तो हमें उसकी भरपाई करनी चाहिए’’।

लाईन लोसिज को 10 प्रतिशत से भी कम करना है- विज

बिजली विभाग की बैठक में लिए गए निर्णयों के संबंध में उन्होंने बताया कि ‘‘हमने फैसला लिया है कि जब ट्रांसफार्मर ब्रेकडाउन हो जाते है तो लोगों को काफी परेशानी उठानी पडती है इसके लिए हमने शहरी क्षेत्र में एक घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में दो घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर को ठीक करने का निर्णय लिया है’’। इसी प्रकार, लाईन लोसिस के संबंध मंे उन्होंने बताया कि ‘‘उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के लाईन लोसिज 10 प्रतिशत है परंतु हमने इन लाईन लोसिज को ओर कम करना है’’।

उपभोक्ता से बिजली का सामान मांगने पर होगी सख्त कार्यवाही- विज

 उन्होंने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केे तहत 31 मार्च, 2025 तक एक लाख कनैक्शन देने का फैसला लिया गया है। इसी प्रकार, किसानों को दस हार्सपावर से कम की मोटर देने के संबंध में त्वरित गति से सोलर पम्प देने का निर्णय भी लिया है। ऐसे ही, लोगों की समस्याओं के निवारण के लिए नियमित तौर पर सुना जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए’’।  विज ने कहा कि ‘‘आमतौर पर देखा जाता है कि उपभोक्ता से ही बिजली ठीक करने के लिए सामान मांगा जाता है तो हमने निर्देश दिए है कि प्रत्येक सर्कल में पर्याप्त मात्रा में सामान रखा जाए ताकि उपभोक्ता से सामान न मांगना पडें। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि मीटर तक का सामान विभाग द्वारा लगाया जाएगा और मीटर से आगे का सामान उपभोक्ता का होगा। उन्होंने कहा कि यदि इस बारे में किसी भी उपभोक्ता की शिकायत आएगी तो सख्त कार्यवाही की जाएगी’’।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X