Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को सख्त निर्देश

Updated on Thursday, November 07, 2024 07:51 AM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के ऊर्जा मंत्री  अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ट्रांसफॉमर खराब होने पर विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे व शहरी क्षेत्रों 1 घंटे में ठीक करें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिजली लाइन पर काम करने वाले कर्मचारियों को सेफ्टी किट उपलब्ध करवाएं। विज आज यहां ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहें थे।

बिजली की लाईन लोसिस को कम करने पर प्रमुखता के साथ तकनीकी तौर पर विभिन्न कदम उठाए जाएं :विज

ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली की चोरी को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाए। यदि बिजली चोरी करता कोई उपभोक्ता पकडा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बिजली की लाईन लोसिस को कम करने पर प्रमुखता के साथ तकनीकी तौर पर विभिन्न कदम उठाए जाएं ताकि लाईन लोसिस को कम से कम किया जा सके।

बिजली का नया कनेक्शन लगाने पर उपभोक्ता से बिजली की तार मांगने पर संबंधित बिजली कर्मियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : विज

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में मीटर टेस्टिंग की लैबों को एनएबीएल से स्वीकृत करवाया जाए। इसके अलावा, उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि बिजली का नया कनेक्शन लगाने पर उपभोक्ता से बिजली की तार मांगने पर संबंधित बिजली कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

बिजली का ट्रांसफॉमर खराब होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में 2 घंटे व शहरी क्षेत्रों 1 घंटे में ठीक करें बिजली अधिकारी व कर्मचारी: अनिल विज

विज ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश भर में जिन सब स्टेशनों पर अधिक लोड है उनकी क्षमता बढाई जाए। इसके अलावा, ट्रांसफार्मरों का लोड भी पता करने का आदेश दिया है यदि कनेक्शन लोड ज्यादा है तो ट्रांसफॉर्मर को अपग्रेड करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों को सरकारी मकान देने के लिए योजना तैयार की जाए।

पीएम सूर्य घर योजना को आगे बढाने के लिए लोगों को किया जाए जागरूक : विज

विज ने कहा कि हरियाणा को पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य भारत सरकार की तरफ से मिलना है। हमने प्रदेश में 7 हजार से अधिक पीएम सूर्य घर योजना के तहत कनेक्शन दे दिए है। इसको ओर अधिक बढाने के लिए के लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके लक्ष्य को 31 मार्च 2025 तक पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए है। सोलर को बढावा देना हमारा प्रयास है

बैठक में ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अपूर्व कुमार सिंह, हरियाणा विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  मोहम्मद शाईन, हरियाणा विद्युत प्रसार निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ अमित कुमार अग्रवाल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  पी.सी.मीणा, उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक  साकेत कुमार सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X