Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

कॉलेज प्राचार्यों ने श्री श्याम करुणा फाउंडेशन की जरूरतमंद छात्राओं के लिए वित्तीय सहायता की पहल को सराहा

Updated on Wednesday, November 06, 2024 19:25 PM IST

पंचकूला । हरियाणा सरकार ने वंचित छात्राओं की शिक्षा के लिए सहायता प्रदान करने का वादा किया है। इससे प्रेरित होकर अमिताभ रूंगटा, जो एक  प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता हैं और गैर सरकारी संगठन(एनजीओ) श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के संस्थापक एवं प्रधान न्यासी हैं ने, जरूरतमंद छात्राओं को उनकी उच्च शिक्षा के लिए  वित्तीय सहायता देने की पहल की है। फाउंडेशन जिन कॉलेजों में आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर रहा है उनमें शामिल हैं, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर विमेन, सेक्टर-14, पंचकूला, श्री माता मनसा देवी संस्कृत महाविद्यालय ,पंचकूला और गवर्नमेंट कॉलेज, बरवाला।

गवर्नमेंट पीजी कॉलेज फॉर विमेन में आयोजित आभार उत्सव के दौरान लाभार्थी कॉलेजों की छात्राओं ने  अमिताभ रूंगटा को सहृदय धन्यवाद किया कि उनके उदार  भाव के कारण वे उच्च शिक्षा के मार्ग पर अग्रसर होने को उत्साहित हुई हैं।

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्राचार्यों ने श्री श्याम करुणा फाउंडेशन की सामाजिक पहल की सराहना की । उन्होंने  अमिताभ रूंगटा से यह भी आग्रह किया कि फाउंडेशन ज़रूरतमंद लड़कियों की शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों का और विस्तार करे  जिससे कि समाज का फायदा हो । कार्यक्रम में अलग अलग कॉलेजों की लाभार्थी छात्राओं ने भी व्यक्तिगत रूप से अमिताभ रुंगटा का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में अमिताभ रूंगटा और उनकी पत्नी अनुपमा रूंगटा ने आर्थिक रूप से वंचित 16 छात्राओं को उनकी कॉलेज शिक्षा के लिए चेक प्रदान किए। यह बता दें कि श्री श्याम करुणा फाउंडेशन एवं स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास रुँगटा चैरिटेबल ट्रस्ट दोनो का गठन समय पूर्व सामाजिक उत्थान के लिए अमिताभ कुमार रुँगटा द्वारा किया गया था। रूंगटा ने कहा कि "उद्देश्य ये है कि हम सभी को जो मिलता है वो समाज से मिलता है और समय रहते समाज को लौटा देना चाहिए। एक संत वाणी है 'उठो जागो' इसको जब चरितार्थ में लाते है तो अनुभव हुआ कि जो संसाधन अपनी ज़रूरत से अधिक है उसे निर्बल पर खर्च कर देना ही 'उठो जागो' है।

श्री श्याम करुणा फाउंडेशन के संस्थापक  अमिताभ रूंगटा  ने मीडिया को बताया कि, “मेरा ज़रूरतमंद छात्राओं को वित्तीय सहायता देने का कदम सरकार की नीतियों का अनुकरण करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है। मेरा यह मानना है कि इस प्रकार के प्रयासों की जानकारी आम जनता तक पहुंचनी चाहिए, ताकि अन्य व्यक्ति और एनजीओस भी बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए आगे आएं, इससे इस संबंध में सरकार की पहल को बल  मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मै कॉलेजों के प्राचार्यों और छात्राओं से आशीष वचन पाकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। डॉ. रिचा सेतिया, प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज फॉर विमेन, पंचकूला ने कहा कि श्री श्याम करुणा फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद छात्राओं की शिक्षा में सहायता प्रदान करना अत्यंत सराहनीय है। मैं अमिताभ रूंगटा की शुक्रगुजार हूं कि हमारे कॉलेज में पढ़ने वाली वंचित छात्राओं की पढ़ाई जारी रखने के लिए वित्तीय सहायता देके उन्होंने हमारी मदद की।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X