Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महिलाओं को जागरूक कर सामाजिक बदलाव की दिशा में काम करें अधिकारी : श्रुति चौधरी

Updated on Wednesday, November 06, 2024 19:25 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे महिलाओं को जागरूक करते हुए सामाजिक बदलाव की दिशा में काम करें। ताकि विभाग की योजनाओं का उद्देश्य हासिल किया जा सके। प्रदेश में महिला एवं बाल कल्याण के लिए अधिकारी विटामिन-डी के वितरण, महिलाओं में स्किल डेवलपमेंट व पोषण पर फोकस करते हुए जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में सक्रियता से काम करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण व पराली न जलाने बारे जागरूकता अभियान में आंगनबाड़ी वर्कर्स अहम भूमिका निभा सकती हैं। इसीलिए विभाग इस बारे में विशेष अभियान चलाए। यह भी महिलाओं व बच्चों के पोषण से जुड़े हुए हैं।

विभाग के अधिकारियों की बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पोषण, वात्सल्य व महिला एवं बाल सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं का केंद्र बिंदु हैं। इनके इर्द-गिर्द चलाई जा रही सभी योजनाओं के विकास के लिए एक कार्य योजना का चार्ट तैयार करते हुए उस पर काम शुरू करें। ताकि समय-समय पर इसकी समीक्षा की जा सके। मंत्री ने अधिकारियों से योजना अनुसार प्रगति की जानकारी हासिल की। उन्होंने पोषण योजना के तहत महिलाओं, बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता से लेकर उनके वितरण तक की बारीकी से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अन्य विभागों के साथ तालमेल से जो योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, उनके लिए आपसी सहयोग बढ़ाएं। वे स्वयं भी जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन देखने के लिए दौरे करेंगी। साथ ही अधिकारी भी फील्ड में दौरा करें और योजना में लक्षित अंतिम बच्चे व महिलाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

कैबिनेट मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर योजनाओं के क्रियान्वयन में तकनीक के प्रयोग को लेकर सजगता जरूरी बता चुके हैं। इसलिए अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि विभाग की वेबसाइट पर ढीला-ढाला रवैया न हो। विभाग की वेबसाइट हर समय अपडेट हो। इसे इस तरह से डिजाइन करवाया जाए कि आम आदमी योजनाओं को समझ सके। वेबसाइट में योजनाओं के लिंक इस तरह से अपडेट हों कि लोग वेबसाइट को खोलें तो लिंक पर जाकर बिना किसी परेशानी के योजनाओं को समझ कर उसका लाभ उठा सकें। वेबसाइट अपडेट में किसी तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। वे स्वयं हर रोज वेबसाइट खोलकर देखेंगी। युवा वर्ग को विभाग के जागरूकता अभियानों में जोड़ने की दिशा में काम किया जाए। उन्होंने महिलाओं व बच्चों में वितरित किए जाने वाले फोर्टिफाइड आटा, चावल, पंजीरी व दूध वितरण की जानकारी हासिल की। उन्होंने पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल महिला चौपाल बनाने व नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के संबंध में भी अधिकारियों से चर्चा की। साथ ही प्रदेश में छह साल तक के बच्चों के विकास के मानदंडों वजन व ऊंचाई आदि के मानकों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम की रिपोर्ट ली और इस दिशा में ओर अधिक गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। महिलाओं को मोटे अनाज से उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग देकर रोजगार दिलवाने के निर्देश भी जारी किए।

मंत्री ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, महिला उद्यमिता योजना, प्ले स्कूल, क्रैच केंद्रों, खाली पड़े पदों में भर्ती संबंधी परेशानियों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि नियमानुसार खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी। बैठक में विभाग की एसीएस अमनीत पी. कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X