Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

ब्लॉक सी और डी में नई औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की तैयार की जाएं योजनाएं : राव नरबीर सिंह

Updated on Wednesday, November 06, 2024 18:42 PM IST

गुरुग्राम | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  राव नरबीर सिंह ने आज चंडीगढ़ में एचएसआईडीसी, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभागों की कार्यप्रणाली पर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उद्योगों को शुरू करने से लेकर सभी प्रकार की अनुमति लेने तक की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाए, ताकि प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा उद्योग लगे जिससे रोजगार को भी बढ़ावा मिले। उन्होंने कहा कि देश में उद्योग स्थापित करने के लिए हरियाणा से बेहतर कोई राज्य नहीं है। उन्होंने औद्योगिक रूप से पिछड़े ब्लॉक सी और डी में नए औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने पर जोर दिया।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  नरबीर सिंह ने कहा कि औद्योगिक टाउनशिप और एचएसआईडीसी की औद्योगिक संपदा में निवेशकों की बजाय निर्माता उद्यमी आए। जल्द उत्पादन शुरू हो इस पर काम करना चाहिए, क्योंकि कई बार निवेशक निवेश करके औद्योगिक प्लॉट को खाली छोड़ देता है और समय पर विकास नहीं हो पता। 

ग्लोबल सिटी की डीपीआर जल्द से जल्द करें तैयार , गुणवत्ता जांच के लिए विभाग अपने स्तर पर लैब स्थापित करें

कैबिनेट मंत्री  राव नरबीर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी विकास कार्य चल रहे हों, वहाँ संबंधित अधिकारी समय-समय पर दौरा कर गुणवत्ता की जांच जरूर करें। इसके अलावा जहां भी औद्योगिक टाउनशिप स्थापित है, वहाँ भी दौरा कर समस्याओं का जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि एचएसआईडीसी अपने इंजीनियरिंग विंग को और मजबूत करें। स्वयं की लैब बनाकर अपने स्तर पर गुणवत्ता की जांच करें।

उन्होंने कहा कि केएमपी एक्सप्रेस वे की गुणवत्ता में कमी है, इसे डीएलपी पीरियड में ठेकेदार से ठीक करवाया जाए। ग्लोबल सिटी की डीपीआर जल्द से जल्द तैयार करवाई जाए। इसी प्रकार जो भी लंबित परियोजनाएं हैं उसे भी तत्परता के साथ सिरे चढ़ाया जाए। बैठक के दौरान विभाग के एसीएस  अरुण कुमार गुप्ता, महानिदेशक  सीजी रजनी कांथन, एचएसआईडीसी के प्रबंधक निदेशक  सुशील सारवान, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक  मनीष लोहान व  राजेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 

Readers' Comments
Jagroop singh 2/29/2024 10:28:06 PM

Dhan Dhan Bhagat Kabir sahib ji

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X