Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रॉयल केनल क्लब पंचकूला द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय डॉग शो का आयोजन 17 नवंबर को पंचकूला में

Updated on Wednesday, November 06, 2024 18:31 PM IST

पंचकूला । रॉयल केनल क्लब पंचकूला, 17 नवंबर 2024 को केनल क्लब ऑफ इंडिया और पालतू पशु पालन चिकित्सा केंद्र (पीएएमसी) के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय डॉग शो का आयोजन कर रहा है। रॉयल केनल क्लब, पंचकूला के महासचिव सिकंदर सिंह इस कार्यक्रम के प्रबंधन की देखरेख करेंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए सिकंदर सिंह ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन पंचकूला के सेक्टर 3 शो ग्राउंड (हॉलिडे इन के सामने) किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि पंचकूला केनल क्लब द्वारा इस वर्ष लगातार पांचवां डॉग शो करवाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएएमसी के साथ मिलकर करवाए पिछले दो शो को लोगों का भारी समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के इस सबसे बड़े कैनाइन कार्यक्रम में इस वर्ष विभिन्न नस्लों के साथ साथ अच्छी नस्ल के 300 से 400 डॉग आने की उम्मीद है। इनमें देशी भारतीय नस्लें भी शामिल है, जो अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू प्रतिभा दोनों को उजागर करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस शो में महाराष्ट्र, कलकत्ता, बैंगलोर, कोच्चि, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, चेन्नई, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे राज्यों से प्रदर्शकों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे क्षेत्र के पशु प्रेमियों, प्रजनकों और डॉग के शौकीनों सहित 2 से 3 हज़ार दर्शकों को आकर्षित कर एक आकर्षक मंच तैयार करना है।

उन्होंने बताया कि रॉयल केनल क्लब पंचकूला द्वारा पिछले साल करवाए शो में इटली, रूस, क्रोएशिया और सर्बिया जैसे देशों से 3,000 से अधिक दर्शक और प्रदर्शक शामिल हुए थे। उन्होंने इस साल भी एक सफल कार्यक्रम करवाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि जर्मनी और सर्बिया के प्रतिष्ठित जज इस शो के पैनल में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि पंचकूला केनल क्लब के सदस्य भी इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि की उपस्थिति में प्रतिभागियों को सम्मानित करेंगे और पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उन्होंने कहा कि शो के मुख्य प्रायोजक किंडर पांडा प्ले स्कूल पंचकूला, पशु कल्याण और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए इस पहल का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि गतिविधियों, वैश्विक विशेषज्ञों की पूरी जानकारी और मनुष्य के सबसे अच्छे दोस्त के उत्सव को रोमांचक बनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X