Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

काम में कोताही न बरतें अधिकारी : विपुल गोयल

Updated on Wednesday, November 06, 2024 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने फ़रीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) के अधिकारियों साथ बैठक करते हुए काम में कोताही न बरतने और तय समय में विकास कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न हो और तय समय में काम पूरा न होने पर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमारा लक्ष्य तय समय में विकास कार्यों को पूरा कर फरीदाबाद को और आगे बढ़ाना है और आमजन को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करना है।

कैबिनेट मंत्री  गोयल ने बैठक में अधिकारियों को सड़कों से संबंधित विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि काम को पूरा करने के लिए दैनिक कार्यक्षमता को बढ़ाया जाए, ताकि फरीदाबाद निवासियों को आवागमन में असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी संबंधित क्षेत्र का दौरा कर समस्याओं को जाने और उनका निदान करें। उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग से जुड़े विकास कार्यों की भी समीक्षा की।

कैबिनेट मंत्री  विपुल गोयल ने एफएमडीए अधिकारियों के साथ की बैठक , विकास कार्य तय समय पर पूरे हों यही हमारी प्राथमिकता

उन्होंने सीवरेज और बारिश से होने वाले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए और बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी पानी निकासी की समस्या है, उसका जल्द और स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने एसटीपी के पानी का सिंचाई के लिए ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की कार्ययोजना पर बल दिया ताकि पानी का सदुपयोग किया जा सके।

कैबिनेट मंत्री  गोयल ने कहा कि फरीदाबाद में आगे आने वाले समय में पीने के पानी की किल्लत न हो, उसके लिए अधिकारियों को अभी से ही योजना पर काम करने की जरूरत है। क्योंकि पानी की खपत दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल सप्लाई को एक समान और निर्बाध आपूर्ति करने के भी निर्देश दिए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X