चंडीगढ़। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में बिना नम्बर के कोई भी वाहन सडक़ पर नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा कोई भी वाहन पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निदेश दिए कि कोई भी सरकारी बस किसी भी ढाबे पर खड़ी न मिले। वे यहां परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे रहे थे।
परिवहन मंत्री अनिल विज की परिवहन विभाग के अधिकारियों को समीक्षा बैठक में दिए निर्देश ,बस ड्राइवर व कंडक्टर की फिटनेस के लिए एक पोलिसी तैयार की जाएगी
मंगलवार को बैठक में उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि सभी महाप्रबंधक (जीएम) प्रतिदिन बस स्टैंड चैक करें। प्रदेश में बिना परमिट के चलने वाहनों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बसो के आने-जाने, समय इत्यादि की व्यवस्था को लेकर हर तरह से निगरानी की जाए। अनिल विज ने अधिकारियों के निर्देश दिए कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सैलरी समय पर मिले। इसके साथ ही विभाग में किसी भी कर्मचारी व अधिकारी की पदोन्नती नहीं रूकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की फिटनेस के लिए नई तकनीक के उपकरण खरीदे जाए। परिवहन मंत्री ने यह भी निदेश दिए कि बस ड्राइवर व कंडक्टर की फिटनेस के लिए एक पोलिसी तैयार की जाए, जिसमें उनकी फिटनेस से सम्बंधित नियम बनाएं जाए।
रेलवे की तर्ज पर सभी बस स्टैंड पर खोली जाएगी कैंटीन
परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिस प्रकार से रेलवे ने अपने यात्रियों के लिए कैंटीन बनाई हुई है। इसी तर्ज पर प्रदेश के बस स्टैडों पर कैंटिन बनाने के लिए संभावनाएं तलाशी जाए ताकि बस स्टेड पर आने वाले यात्रियो के लिए कैंटीन को खोलकर बेहतर व्यवस्थाएं दी जा सकें। उन्होंने यह भी निदेश दिए है कि प्रदेश की हर सडक़ पर स्पीड बोडज़् लगे होने चाहिए कि किस सडक़ की कितनी स्पीड है और साथ ही दुर्घटना होने वाले स्थानों को चिन्हित किया जाए। इसका मुख्य उदेश्य प्रदेश में प्रतिवषज़् होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं को रोकना और कम करना है।
परिवहन मंत्री को अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में 4040 बसें, 24 बस डिपों व 13 सब डिपों है। इसके साथ ही 649 रूटो पर राज्य के अंदर रूट, 443 राज्य के बाहर रूट, 877 गांवों के बस रूट है। प्रति दिन लगभग 11 लाख किलोमीटर बसें चलती है, जिसमें प्रतिदिन 10 लाख से अधिक यात्री यात्रा करते है। बैठक में परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, राज्य परिवहन विभाग के निदेशक सुजान सिंह, परिवहन आयुक्त यशेन्द्र सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।