Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश के टाॅप 10 नगर निगम में शुमार होगा मानेसर निगम : उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह

Updated on Monday, November 04, 2024 19:16 PM IST

मानेसर। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मानेसर नगर निगम को देश के टाॅप 10 नगर निगमों में शामिल करना उनका ध्येय है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कम खर्च में उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्य हो। जनता का पैसा जनता की भलाई में लगाया जाए। साथ ही उन्होंने सख्त शब्दों में अधिकारियों से कहा कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त और पाॅलीथीन को पूरी तरह से बंद करने की दिशा में काम करें।

राव नरबीर सिंह सोमवार को नगर निगम मानेसर कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक में राव नरबीर सिंह ने नगर निगम, एचएसआईआईडीसी, एचएसवीपी और प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की। राव ने प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे शहर को पाॅलीथीन मुक्त बनाने की दिशा में काम करें। पाॅलीथीन का प्रयोग करने वाले दुकान, रेहड़ी चालकों का चालान करें और सुनिश्चित करें कि जहां से वह पाॅलीथीन खरीदते है उन पर भी कार्रवाई करें। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि मानेसर क्षेत्र में पाॅलीथीन बनाने और बेचने वालों की पहचान करके कठोर कार्रवाई करें। सरकारी जमीन पर कब्जे के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम, एचएसआईआईडीसी के अधिकारी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण की पहचान करें। पुलिस विभाग की मदद से अतिक्रमण पर कार्रवाई करें। यदि इसके बाद भी उक्त जगह पर अतिक्रमण मिलेगा तो संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने निगम क्षेत्र की सोसाइटी में स्थापित एसटीपी की जांच के दिए निर्देश

राव नरबीर सिंह ने बैठक में नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग से नगर निगम मानेसर से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी लेने उपरान्त कहा कि नगर निगम को अपना स्वयं का कार्यालय बनाने की दिशा में भी सकारात्मक प्रयास करने चाहिए।

राव नरबीर सिंह ने निगम अधिकारियों संग बैठक कर मानेसर क्षेत्र में जारी विकास कार्यों की समीक्षा की , कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निगम क्षेत्र को पाॅलीथीन व अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश

इंजीनियरिंग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि कम खर्च में उच्च गुणवत्ता के निर्माण कार्यों पर जोर दें। सड़क और गलियों के किनारें बनी नाली,नालों की सफाई सुनिश्चित करें। खुले में डाले जाने वाले सीवर के गंदे पानी पर भी सख्ती बरतने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। अधिकारी विशेषकर इंजिनियरिंग विंग के अधिकारियों को आदेश दिए कि वे कार्यालय में समय व्यतीत करने की अपेक्षा फील्ड में ज्यादा समय दें ताकि उन्हें निगम क्षेत्र लोगों की समस्याओं के बारे में पता चल सके। बैठक में निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि निगम क्षेत्र में विभिन्न सोसाइटी से एसटीपी का पानी टैंकर के माध्यम से बिना ट्रीटमेंट के विभिन्न स्थानों पर खुले में छोड़ा जा रहा है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कारवाई की जाए।  इसके साथ साथ निगम क्षेत्र की सभी सोसाइटी में स्थापित एसटीपी की कार्यप्रणाली की भी जांच की जाए कि वे पूर्ण रूप से काम कर रहे हैं या नही। उन्होंने बैठक में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़े विषय पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि आमजन को इसमें कोई परेशानी ना हो। राव नरबीर सिंह ने इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुरा चौक पर जाम की स्थिति का आंकलन कर वहां दोनों ओर स्लिप रोड बनाने के भी निर्देश दिए।

बैठक में नगर निगम आयुक्त अशोक कुमार गर्ग, अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, एसई विजय ढ़ाका और उप-निगम आयुक्त विनोद नेहरा सहित अन्य अधिकारी व कमर्चारी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X