Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

48 कोस के तीर्थों पर गूंजेगी गीता वाणी

Updated on Monday, November 04, 2024 19:14 PM IST

चंडीगढ़ । महाभारत धरा के 48 कोस के तीर्थों पर गीता वाणी की गूंज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोस तीर्थ कमेटी द्वारा तीर्थों पर गीता महोत्सव के आयोजन की तैयारियों का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। यही नहीं 48 कोस के तीर्थों के जीर्णोद्धार को लेकर भी केडीबी ने रूपरेखा तैयार की है। लुप्त हो चुके तीर्थों को भी नई पहचान दिलाने के लिए 48 कोस तीर्थ कमेटी कवायद में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी भी तीर्थों के विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

केडीबी ने गीता महोत्सव के आयोजन का तैयार किया रोडमैप ,48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने की सीएम से मुलाकात

इसी सिलसिले में सोमवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनने पर आभार जताया। इसके साथ ही नायब सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का बधाई दी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट किया। 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीर्थों के जीर्णोद्धार को लेकर को लेकर विशेष रूचि और श्रद्धा पर आभार जताया। उन्होंने अवगत कराया कि लोकसभा सांसद के कार्यकाल में उन्होंने न केवल तीर्थों के विकास में रूचि दिखाई थी, बल्कि खुद कई तीर्थों के जीर्णोद्धार का शिलान्यास और उद्घाटन किया था। उनके मार्गदर्शन में केडीबी तीर्थों के उत्थान को लेकर काम कर रही है।

मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 48 कोस के अंतर्गत 182 तीर्थ हैं, जिनमें से 100 तीर्थों पर जीर्णोद्धार काम चल रहा है। कई तीर्थों पर जीर्णोद्धार का काम पूरा हो चुका है, जल्द ही उनका उद्घाटन विधिवत रूप से मुख्यमंत्री के करकमलों से कराया जाएगा।

तीर्थों के जीर्णोद्धार और पर्यटकों को महत्ता से अवगत कराए केडीबी : नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ब्रह्मसरोवर के साथ 48 कोस के विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। तीर्थों के जीर्णोद्धार को लेकर केडीबी रोडमैप तैयार करेगी। पर्यटकों को तीर्थों की महत्ता बारे अवगत कराने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन के साथ सभी तीर्थों पर कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है, जिससे आमजन का गीता के साथ भावनात्मक जड़ाव बढ़ेगा। 48 कोस के तीर्थों के संत महात्माओं के साथ आमजन की भागेदारी भी सुनिश्चित की जाए।

11 दिसंबर को हर तीर्थ पर मनाया जाएगा महापर्व

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की 48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 11 दिसंबर को सभी तीर्थों पर महापर्व मनाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर पर सायं के समय दीपदान होगा तो 48 कोस के तीर्थ दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। यही नहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन होगा। हर तीर्थ पर तीर्थ की महत्ता को दर्शाने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में स्थानीय लोगों की भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

ब्रह्मसरोवर पर लगाए जाएगी 48 कोस के तीर्थों की प्रदर्शन

48 कोस तीर्थ कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 28 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर के तट पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन होगा। 5 से 11 दिसंबर तक गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम होंगे। ब्रह्मसरोवर के तट पर 48 कोस के तीर्थों के इतिहास और महत्ता को दर्शाने वाली प्रदर्शनी लगाई जाएगी, ताकि पर्यटकों की भागेदारी इन तीर्थों पर बढ़ सके। इसको लेकर केडीबी की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X