Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में तृतीय पुस्तक मेले का किया आगाज

Updated on Monday, November 04, 2024 19:13 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित तृतीय पुस्तक मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कुरूक्षेत्र के गांव अरूणाय, करनाल के बड़ा गांव और झज्जर के गांव मदाना में बनाए गए सरदार पटेल पुस्तकालयों का भी उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तक मेले का अवलोकन किया और कई पुस्तकों का लोकार्पण भी किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी संस्कृति और विरासत किताबों में उपलब्ध है। ज्ञान की रोशनी से ही जीवन में अंधकार को दूर किया जा सकता है। इस पुस्तक मेले का उद्देश्य भी हमारे ज्ञान को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है जहां अंधेरा घना है, वहां दीप जलाना कहां मना है। आज एक पुस्तक भी हम पढ़ते हैं तो वो एक पुस्तक ही दीपक जलाने का काम करेगी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस मेले में विभिन्न भाषाओं की हजारों पुस्तकें उपलब्ध हैं। यहां उपस्थित लोगों की जनभागीदारिता को देखते हुए पता चलता है कि पुस्तकें कितनी जरूरी हैं। जिस व्यक्ति की जिन विषयों में रूचि है, वे इस मेले में उपलब्ध पुस्तकों से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

हमारी संस्कृति और विरासत किताबों में उपलब्ध, ज्ञान की रोशनी से ही जीवन में अंधकार को किया जा सकता है दूर : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्ञान की देवी माता सरस्वती की उपासना विद्यालयों और पुस्तकालयों में होती है। विद्यालयों में गुरु के चरणों में बैठकर और पुस्तकालयों में अध्ययन कर विषयों की गहन जानकारी हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने सीएसआर योजना के तहत पिछले तीन साल में 25 से ज्यादा लाइब्रेरियां खोली हैं। आज भी तीन पुस्तकालयों का उद्घाटन किया गया है, जो दूसरे विभागों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

युवाओं को 10 सालों से बिना खर्ची-पर्ची मिल रही नौकरियां

नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को 2 लाख नौकरियां देने का वायदा किया है। इन भर्तियों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पुस्तकालयों की जरूरत है। जिला मुख्यालयों पर पहले ही जिला स्तरीय लाइब्रेरियां उपलब्ध हैं। अब कॉलेजों व स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी अपग्रेड की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव में पुस्तकालय खोले जा रहे हैं। इनमें कंप्यूटर की व्यवस्था भी मुहैया करवाई जा रही है। ऑनलाइन व्यवस्था और ई-बुकस भी उपलब्ध करवाई जा रहीं हैं। युवा अपने विषय की ऑनलाइन जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से प्रदेश में युवाओं को बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां मिली हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का माहौल ही बदल गया है। अब प्रदेश का युवा सिफारिशों को ढूंढने की बजाए लाइब्रेरियों में जाकर तैयारी कर रहे हैं।

200 गांवों को बनाया जाएगा आदर्श

नायब सिंह सैनी ने कहा कि म्हारा गांव- जगमग गांव योजना के तहत 86 प्रतिशत गांवों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। बिजली एजेंसियों ने प्रदेश को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत 200 से अधिक गांवों को आदर्श गांव बनाने का काम किया जा रहा है। सीएसआर के तहत ही गांव के विकास के अलावा गरीबी उन्मूलन, कुपोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छता पखवाड़ा, पर्यावरण, पेंशन, शिक्षा, लिंगानुपात, खेलों के विकास और प्रधानमंत्री राहत कोष में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी सीएसआर के तहत प्राइवेट कम्पनियों व उद्योगों ने लोगों की बड़ी ही सहायता की थी।

20-20 लाख में तैयार हुई लाइब्रेरी

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा करनाल के बड़ा गांव, कुरूक्षेत्र के अरूणाय गांव तथा झज्जर मदाना कलां गांवों में सरदार पटेल पुस्तकालय के निर्माण में 20-20 लाख रुपये की लागत आई है। इन पुस्तकालयों में कम्प्यूटर व इंटरनेट की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इनमें आसपास के गांवों के युवाओं को भी भरपूर लाभ मिलेगा।

इस मौके पर कालका की विधायक मती शक्तिरानी शर्मा, ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  ए के सिंह, एसईआईएए के चेयरमैन  पीके दास, यूएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक डॉ. साकेत कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार  भारत भूषण भारती और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X