Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एक्सीडेंटल पीएम कांग्रेस की देन : धनखड़

Updated on Saturday, November 02, 2024 19:48 PM IST

चंडीगढ़ । भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर जनादेश को लूटती रही है। यह बात उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी मान ली है।अब कांग्रेस को कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश की  जनता से माफी मांगकर सत्ता छोड़ देनी चाहिए और नए सिरे से चुनाव करवाने चाहिए।

धनखड़ ने  सुरजेवाला के मुख्यमंत्री नायब सैनी पर दिए बयान पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि सुरजेवाला के जहन में यह शब्द एक्सीडेंटल पीएम  से आया है। जब 2005 में सोनिया गांधी  राष्ट्रपति भवन में पीएम बनने गई थी और वह पीएम नहीं बन पाई तो मनमोहन सिंह जी पीएम बने और उनको एक्सीडेंटल पीएम कहा गया। इसी पर एक्सीडेंटल पीएम फिल्म भी बनी है। सुरजेवाला ने एक्सीडेंटल शब्द बोलकर अपनी ही पार्टी पर बैक फायर किया है, क्योंकि उनका जनाधार खत्म हो रहा है। 

नायब सैनी को प्रदेश की जनता और पार्टी ने नेता माना और पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई , झूठ बोलकर जनादेश लूटती है कांग्रेस

धनखड़ ने कहा कि नायब सिंह सैनी ने सभी हलकों में जाकर चुनाव प्रचार किया, भाजपा और प्रदेश की जनता ने उनको अपना नेता माना और चुना है। उनके नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से हमारी पार्टी की सरकार बनी है। नायब सिंह सैनी की सरकार सभी की भलाई के लिए अच्छा कार्य कर रही है। हजारों युवाओं को बिना पर्ची खर्ची नौकरी देने का बड़ा काम किया है। संकल्प पत्र को पूरा किया जाएगा। हमारा संकल्प पत्र बजट का समानुपाति है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति के अनुसार हमने अपना संकल्प पत्र तैयार किया है। कांग्रेस की कर्नाटक और हिमाचल में खटाखट गारंटी फेल हो रही हैं।राजस्थान में कांग्रेस की किसान कर्ज माफी फेल होने पर चार हजार किसानों ने आत्महत्या कर ली थी। इसलिए राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता से बाहर जाना पड़ा। कांग्रेस के घोषणा पत्र सत्ता हासिल करने के लिए होते हैं।  भाजपा का संकल्प पत्र बजट समानुपाति होता है, इसलिए भाजपा हरियाणा में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। कांग्रेस की खटाखट वाली गारंटियों  को जनता ने नकारा है। पार्टियों के घोषणा पत्र बजट समानुपाति  होने चाहिए। इस विषय पर देश भर में चर्चा होनी चाहिए।

धनखड़ ने कहा कि देश और हरियाणा में कांग्रेस का जनाधार बिखरकर सिकुड़ रहा है। कांग्रेसी नेता हताश होकर तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। अब ये अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की कर्नाटक के हालात को लेकर दी गई सलाह की भी परवाह नहीं करेंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X