Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नायब सैनी एक्सिडेंटल सीएम नहीं, जन के नेता : सुनीता दुग्गल

Updated on Saturday, November 02, 2024 18:43 PM IST

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सैनी और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बीच छिड़ी जुबानी जंग के बीच भाजपा सुरजेवाला पर हमलावर हो गई है। सिरसा से पूर्व सांसद एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुनीता दुग्गल ने राज्यसभा सांसद सुरजेवाला पर हमला बोलते हुए निशाना साधा कि कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिका-टिप्पणी कर रहे हैं, यह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है। लोकतंत्र में लोकमत की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए राजनीतिक दलों ने लोकमत का सम्मान करना चाहिए।

पूर्व सांसद शनिवार को चंडीगढ़ स्थित भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहीं थी। उन्होंने सुरजेवाला पर हमला बोलते हुए कहा कि वे 2019 में जींद उपचुनाव न केवल हारे बल्कि तीसरी नंबर रहे और अपनी जमानत भी बड़ी मुश्किल से बचा पाए। इसके बाद 2019 में कैथल से विधानसभा चुनाव हारे। रोचक पहलू यह तो यह है कि अब वे राज्यसभा सांसद हैं, वे भी दूसरे प्रदेश से, यहां से कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भी नहीं भेजा।

रणदीप सुरजेवाला के नायब सैनी को एक्सिडेंटल सीएम बोलने पर सुनीता दुग्गल ने कहा कि नायब सैनी 3 बार विधायक बन चुके हैं और एक बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। यही नहीं भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान भी नायब सैनी संभाल चुके हैं। नायब सैनी ने 2014 में नारायणगढ़ से जीता और भाजपा सरकार में मंत्री बने। इसके बाद 2019 में कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। 2024 में उन्होंने करनाल उपचुनाव जीता और मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 2024 में लाडवा विधानसभा से चुनाव जीता और विधायक दल ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुना। नायब सैनी एक्सिडेंटल नहीं, बल्कि जन नेता हैं। उनका एक्सिडेंटल कहना जनता का अपमान है, जनता झारखंड और महाराष्ट्र में इसका बदला लेगी।

भाजपा नेता का निशाना : मुख्यमंत्री पर टिप्पणी कांग्रेस के मानसिक दिवालियापन की निशानी  ,पूर्व सांसद बोंली, एक्सिडेंटल कांग्रेस का इजाद किया शब्द, कांग्रेस बताए कब तक चुना जाएगा नेता प्रतिपक्ष

वहीं सुनीता दुग्गल ने एक्सिडेंटल शब्द पर स्पष्ट किया कि यह कांग्रेस ने इजाद किया था। एक्सिडेंटल शब्द पर न केवल फिल्माकंन हुआ है, बल्कि उपन्यास भी लिखा गया है। सुनीता दुग्गल ने सवाल किया कि अभी तक कांग्रेस विधायक दल का नेता नहीं चुन पाई है और उनका एक्सिडेंटल नेता प्रतिपक्ष कब तक आएगा, इसके बारे में भी सुरजेवाला जनता को जरूर बताएं।

कांग्रेस करती है परिवारवाद, क्षेत्रवाद और जातपात की राजनीति

पूर्व सासंद सुनीता दुग्गल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा परिवारवाद, क्षेत्रवाद और जातपात की राजनीति करती है, जिससे जनता ने नकारते हुए तीसरी बार भाजपा को जनादेश दिया है। वहीं उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जात-पात की राजनीति करती है। कांग्रेस के समय में दलित समाज गोहाना व मिर्चपुर कांड को अभी तक भूला नहीं है। जबकि भाजपा ने दलित उत्थान के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने चुनाव से पहले दलित वर्गीकरण आरक्षण लागू करने का वादा किया था और तीसरी बार सरकार बनते ही उसे कैबिनेट की पहली बैठक में लागू कर दिया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X