Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

रणदीप सुरजेवाला के बयान पर भाजपा प्रवक्ता ने किया पलटवार

Updated on Saturday, November 02, 2024 17:39 PM IST

चंडीगढ़ । कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘एक्सीडेंटल मुख्यमंत्री’ बताए जाने पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व गुरुग्राम नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर यशपाल बतरा ने पलटवार किया है। सुरजेवाला के बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए बतरा ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मिली करारी हार को कांग्रेस पचा नहीं पा रही है। नायब सिंह सैनी एक्सीलेंट (उत्कृष्ट) मुख्यमंत्री हैं।

शनिवार को चंडीगढ़ से जारी एक बयान में यशपाल बतरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपने कार्यों के माध्यम से प्रदेश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हैं। उनका नेतृत्व हरियाणा के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बतरा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरी बार कार्यभार संभालने से पहले अपना वादा पूरा करते हुए 24 हजार 800 सरकारी नौकरियों के नियुक्ति-पत्र युवाओं को सौंपे। हरियाणा में बिना पर्ची-बिना खर्ची के नौकरियों में शुरू किया गया मिशन मैरिट जारी है और आगे भी रहेगा।

नायब सैनी एक्सीडेंटल नहीं एक्सीलेंट मुख्यमंत्री हैं : यशपाल बतरा

उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने चुनाव प्रचार के दौरान ही पब्लिक प्लेटफार्म पर बयान देकर स्पष्ट कर दिया था कि सत्ता में आने के बाद वे पर्ची-खर्ची के साथ ही सरकारी नौकरियां देंगे। इसी वजह से प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। भाजपा को तीसरी बार सत्ता तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के हर वर्ग के लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया। भाजपा सरकार के बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाने और बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां देने के सिद्धांत को लोगों ने स्वीकार किया है।

यशपाल बतरा ने कहा - रणदीप सुरजेवाला के बयानों पर ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाला मुहावरा सही बैठता है। कांग्रेस के नेता खुद के भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए बीजेपी पर आरोप लगाते हैं, जो उनकी नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस के नेताओं में आपस में एक प्रतिस्पर्धा चल रही है। कांग्रेस के नेता पार्टी को पूरी तरह से समाप्त करने में जुटे हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस का अतीत उन पर भारी पड़ रहा है।

उन्होंने कहा - आदित्य सुरजेवाला अभी-अभी विधायक बने हैं। उनके पास केवल रणदीप सुरजेवाला का बेटा होने के अलावा और कोई अनुभव नहीं है। नायब सिंह सैनी का सफर एक कंप्यूटर ऑपरेटर से लेकर मुख्यमंत्री तक का है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। यह बीजेपी में ही संभव है कि एक साधारण व्यक्ति उच्चतम पद तक पहुंच सके। यशपाल बतरा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा परिवारवाद और भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कई घोटालों को अंजाम दिया। अब रणदीप सुरजेवाला भी उसी दिशा में काम कर रहे हैं। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस के नेताओं के लिए जनता की भलाई कभी प्राथमिकता नहीं रही।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X