Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

बांग्लादेश में राजद्रोह के आरोप में 2 हिंदू युवक गिरफ्तार

Updated on Saturday, November 02, 2024 07:56 AM IST

चिटगांव | बांग्लादेश के चटगांव में पुलिस ने नेशनल फ्लेग के अपमान के आरोप में 2 अल्पसंख्यक हिंदू युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पर चटगांव के न्यू मार्केट में आजादी स्तंभ पर नेशनल फ्लेग से ऊपर भगवा ध्वज फहराने का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में अन्य 17 लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

दरअसल 25 अक्टूबर को सनातन जागरण मंच ने चटगांव के लालदीघी मैदान में अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान न्यू मार्केट चौक पर कुछ लोगों ने आजादी स्तंभ पर भगवा ध्वज फहराया था। इस ध्वज पर 'आमी सनातनी' लिखा हुआ था।

आजादी स्तंभ पर भगवा ध्वज फहराने का आरोप, कुल 19 के खिलाफ मामला दर्ज

घटना के बाद मोहरा इलाके के निवासी फिरोज खान ने कोतवाली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने 30 अक्टूबर को दो आरोपियों राजेश चौधरी और हृदय दास को गिरफ्तार किया। बांग्लादेश में राष्ट्रीय ध्वज के ऊपर कोई अन्य रंग का ध्वज फहराना नियमों का उल्लंघन है।

इस्कॉन के सचिव पर भी मामला दर्ज

इस मामले में चटगांव इस्कॉन के सचिव चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी उर्फ चंदन कुमार धर को भी आरोपी बनाया गया है। इससे पहले 6 अगस्त को बांग्लादेश के खुलना जिले में एक इस्कॉन मंदिर को निशाना बनाया गया था।

इसमें भगवान जगन्नाथ की मूर्तियों को जला दिया गया था। इस हमले के बाद चिन्मय दास ने कहा था कि चटगांव में भी तीन अन्य मंदिरों पर भी खतरा है। लेकिन हिन्दू समुदाय मिलकर उनकी सुरक्षा में लगा है। दास का कहना था कि हिंसा से बचने के लिए हिन्दू त्रिपुरा और बंगाल के रास्ते भारत में शरण ले रहे हैं। चिन्मय दास हिन्दू मंदिरों की सुरक्षा के मुद्दे को काफी समय से उठाते रहे हैं।

चिन्मय बोले - 'ये आन्दोलन को दबाने की साजिश, इससे देश की बदनामी '

इस मामले पर हिन्दू संत चिन्मय दास का भी बयान आया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक हिन्दुओं को बचाने और देश में शान्ति लाने के लिए 5 अगस्त के बाद हमने इस आन्दोलन में हिस्सा लेना शुरू किया था। अपनी जान और अधिकारों की रक्षा के लिए हम बाकी अल्पसंख्यक नेताओं के साथ इस आन्दोलन से जड़े हैं। उन्होंने कहा कि "25 अक्टूबर को हमने इन्हीं मांगो को लेकर सेना और प्रशासन की मौजूदगी में रैली का आयोजन किया था। ये आन्दोलन किसी भी तरह से राष्ट्र विरोधी नहीं है, और न ही किसी भी तरह से किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ है।"

चिन्मय दास बोले कि इस आन्दोलन को दबाने के लिए लोग साजिश रच रहे हैं। ये साजिशें हमारे देश की बदनामी कर रही हैं। उन्होंने अंतरिम सरकार के सलाहकार डॉ. युनुस से अपील करते हुए कहा- "हमें उम्मीद है दुनिया में चटगांव का नाम रोशन करने वाले यहीं के बेटे डॉ. युनुस हमें साम्प्रदायिक सोच से बचाने में मदद करेंगे। कुछ लोग साजिशन हमारे मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं, ऐसे लोगों को समझदारी से पहचानकर सजा दी जानी चाहिए।"

हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में हुई थी रैली

बांग्लादेश में पिछले दिनों सरकार गिरने के बाद से ही अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के खिलाफ हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। अगस्त में बांग्लादेश के 52 जिलों में हिंदुओं पर हमले के 205 मामले सामने आए थे। इसके विरोध में चटगांव में रैली का आयोजन किया गया था। अगस्त में सत्ता परिवर्तन के बाद से अल्पसंख्यकों से जबरन इस्तीफा दिलवाने के मामले भी सामने आए थे।

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद के मुताबिक देश में नई सरकार के गठन के बाद से अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 49 शिक्षकों से इस्तीफे ले लिए गए थे। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों में इस्लामिक संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम का नाम सामने आता रहा है। इस संगठन पर प्रधानमंत्री मोदी के बांग्लादेश दौरे के विरोध से लेकर हिंदुओं और मंदिरों पर हमले तक के आरोप हैं। शेख हसीना के सेकुलर होने की वजह से उनका विरोधी रहा हिफाजत-ए-इस्लाम देश में शरिया कानून लागू करने की वकालत भी करता है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X