Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कुरुक्षेत्र में आयोजित हुई रन फॉर यूनिटी

Updated on Friday, November 01, 2024 14:47 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसके लिए देश के 140 करोड़ लोगों व हरियाणा के लोगों का दायित्व बनता है कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर संकल्प लेते हुए उनके सपने को साकार करने में आगे बढ़ें। विकसित भारत बनाने में हरियाणा का महान योगदान होगा।

मुख्यमंत्री वीरवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रन फॉर युनिटी का हिस्सा बने लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर रन फॉर युनिटी में स्वयं दौड़ लगाते हुए भारत की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का संदेश भी दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल बहुआयामी सोच वाले व्यक्तित्व के धनी थे और जन-जन के दिलों में बसते हैं। कुरूक्षेत्र की इस पावन धरा से एकता का संदेश आज पूरे विश्व में जाएगा। रन फॉर युनिटी का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और मजबूत करना है। आज पूरे भारत में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्र की एकता की दौड़ में हरियाणावासी भी आगे आकर भारत की एकता और अखंडता को और मजबूत करने का काम करेंगे।

भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान

नायब सिंह सैनी ने कहा कि एकता की माला से हम सब जुड़े हुए हैं। हमारा तन मन अलग है लेकिन हम सब एक साथ मिलकर राष्ट्र को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान है। दुनिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 562 रियासतों का बिना किसी भेदभाव व जाति भेद के विलय करवाया है।

भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल का अहम योगदान : नायब सिंह सैनी

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल उच्च कोटि के राजनेता और प्रशासनिक व्यक्ति थे। उनके जीवन से हमें जानने को मिलता है कि उनका जीवन सदैव देश के हित और देश के लोगों समस्याओं के समाधान करने के लिए समर्पित रहा, ताकि आने वाली पीढ़ियां खुली हवा में साँस ले सकें। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई, वहीं आजादी के बाद देश को एक सूत्र में पिरोने का अतुलनीय कार्य भी किया।

प्रधानमंत्री ने धारा – 370 व 35-ए को समाप्त करके सरदार वल्लभभाई पटेल के अखंड भारत के सपने को किया साकार

नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के पदचिन्हों पर चलते हुए जम्मू - कश्मीर में धारा 370 और 35 ए को हटाकर राष्ट्र को एक करके सरदार पटेल के अखंड भारत के सपने को साकार करने का काम किया है। प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए गुजरात में विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाई है जिसे स्टैचु आफ युनिटी का नाम दिया गया है। यह प्रतिमा युवा पीढ़ी के साथ-साथ सभी के लिए प्रेरणादायक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की पहल लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में अगले एक वर्ष के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने देश-प्रदेश, शहर, मोहल्ला, गांव को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जो संकल्प लिया है उसे हमें मिलकर पूरा करना हैं। स्वच्छता को बनाए रखने में हम सबको अपनी-अपनी भूमिका निभानी है। यह कार्य केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सबको मिलकर करना है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों के साथ दौड़ लगाकर भारत की एकता व अखंडता को और मजबूत करने का दिया संदेश

नायब सिंह सैनी ने इस मौके पर उपस्थित सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई और भारत की एकता व अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ओलम्पिक व एशियन खेलों में धाक जमाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित सभी को दीपावली पर्व, भईया दूज, गोवर्धन पूजा, हरियाणा दिवस व अग्रिम त्योहारों की बधाई देते हुए सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि की कामना की। रन फॉर यूनिटी द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू होकर लघु सचिवालय, पंच चौक, जिंदल चौक से वापिस होते हुए द्रोणाचार्य स्टेडियम में सम्पन्न हुई।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री  सुभाष सुधा, अम्बाला मंडलायुक्त मती गीता भारती, आईजी अम्बाला रेंज सिबास कविराज, उपायुक्त  राजेश जोगपाल सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X