Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री ने लाडवा के वृद्धाश्रम में बुजुर्गों और अनाथाश्रम में बच्चों के साथ मनाई दीपावली

Updated on Friday, November 01, 2024 14:47 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने आज दीपावली पर्व पर जिला कुरुक्षेत्र में लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम तथा विश्वास बाल आश्रम में जाकर बुजुर्गों व बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों व बच्चों को मिठाई खिलाकर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने बुजुर्गों व बच्चों को शॉल, फलों की टोकरी तथा मिठाइयां भी वितरित की।

मुख्यमंत्री ने सबसे पहले लाडवा स्थित बाबा बंसीवाला वृद्ध आश्रम में जाकर प्रांगण में माथा टेका। उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपका आर्शीवाद लेने आया हूं और आप लोगों के बीच आकर मुझे बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि भगवान राम आज के दिन अयोध्या वापिस लौटे थे और इस अवसर के उपलक्ष्य में दीपावली पर्व मनाया जाता है। अयोध्या में  राम जी का भव्य मंदिर बनाया गया है और उसे भव्य तरीके से सजाया गया है।

उन्होंने इस मौके पर बुजुर्गों से यहां पर उनके रहने खाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल की और किसी भी किसी प्रकार की परेशानी के बारे में भी उनसे पूछा। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ वृद्धजन ने बुढ़ापा पेंशन लगवाने तथा आयुष्मान कार्ड बनवाने बारे आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मौके पर उपस्थित उपायुक्त को तुरंत पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाने से संबंधित कार्रवाई कर बुजुर्गों की समस्या को हल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस पावन पर्व के अवसर पर उन्हें जो आशीर्वाद इन बुजुर्गों से मिला हैं, वे अपने आप को इसके लिए सौभाग्यशाली मानते हैं। इसके उपरांत मुख्यमंत्री लाडवा स्थित विश्वास बाल आश्रम पंहुचे। यहां पर उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने बच्चों को पूरी लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करने बारे कहा। उन्होंने कहा कि मेहनत करके ही लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आश्रम के संचालक से बच्चों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। बाल आश्रम के संचालक ने बताया कि यहां पर 15 बच्चे रह रहे हैं और उनको सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

बुजुर्गों व बच्चों ने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर काफी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री दीपावली पर्व पर यहां पहुंचे और उनके साथ खुशियां साझा की हैं।

इसके बाद मुख्यमंत्री बाबैन स्थित किसान विश्राम गृह पहुंचे और यहां पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य लोगों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी से बातचीत करते हुए उनका कुशलक्षेम भी जाना। इस मौके पर उपायुक्त  राजेश जोगपाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X