Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

लोकल बस सेवा के सफल प्रयासों के बाद नागरिकों को मिलेगी इलैक्ट्रिक बस सेवा की सुविधा: अनिल विज

Updated on Friday, November 01, 2024 14:47 PM IST

अंबाला । हरियाणा के उर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रदेशवासियो को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अम्बाला छावनी व शहर के लाखों लोगों को 20 सालों के बाद हरियाणा दिवस के पावन अवसर पर लोकल बस सेवा की सौगात दी हैं। इस लोकल बस सेवा के सफलता के बाद नागरिकों को इलैक्ट्रिक बस सेवा की सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। इस इलैक्ट्रिक बस सेवा से प्रदूषण भी नहीं होगा। इस जिले के नागरिकों को चुनाव जीतने के बाद एस्केलेटर प्रोजैक्ट के बाद लोकल बस सेवा का दूसरा तोहफा दिया गया हैं।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज शुक्रवार को हरियाणा राज्य परिवहन विभाग अम्बाला की तरफ से लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के पास आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के लिए विभिन्न रूटों पर चलने वाली चार मिनी बसों को हरी झंडी देकर लोकल बस सेवा का शुभारम्भ किया। कैबिनेट मंत्री ने हरियाणा दिवस पर प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं देने हुए कहा कि एक नवम्बर 1966 को पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा प्रदेश तरक्की की राह पर बहुत आगे निकल चूका है और अब बड़े भाई पंजाब पर तरस आने लगा हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस पर शहर के लोगों को लोकल बस सेवा की सुविधा दी गई हैं। यह बसें अम्बाला शहर से बोह, बब्याल वाया लघु सचिवालय अम्बाला छावनी, टांगरी बांध, बोह-बब्याल से अम्बाला शहर वाया टांगरी बांध अम्बाला छावनी व लघु सचिवालय, अम्बाला शहर से कलरहेड़ी वाया लघु सचिवालय अम्बाला छावनी, तोपखाना, डिफैन्स कॉलोनी तथा कलरहेड़ी से अम्बाला शहर वाया डिफेन्स कॉलोनी, तोपखाना, छावनी व लघु सचिवालय के रूट पर यह बस सेवा शुरू कर दी गई हैं।

कैबिनेट मंत्री ने अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के लिए लोकल बस सेवा का किया शुभांरम्भ ,10 रूपए से लेकर 25 रूपए तक किराएं में अपने गणतव्य स्थान पर पहुंचेगें नागरिक

उन्होंने कहा कि इन बसों के बारे में लोगों के सुझाव भी आमंत्रित किए गए हैं। इन सुझावों के बाद बस के रूटों में और सुधार लाया जाएगा। यह बस सेवा हर घटें के बाद लोगों को मिलेगी और 10 रूपए से लेकर  25 रूपए की राशि में लोग अपना सफर तय कर पाएंगें। इससे सालाना सफर करने वाले लोगों को करोड़ो रूपए का आर्थिक फायदा भी होगा, क्योंकि इस रूट पर अब लोगों को 60 रूपए से लेकर 80 रूपए देने पड़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इन रूटों पर विदेशों की तर्ज पर बस स्टैण्ड व बस शैल्टर भी बनाए जाएगें। परिवहन विभाग की तरफ से जनसूई हैड में छठे नए बस स्टैण्ड का निर्माण 3 करोड रूपए की लागत से किया जा रहा है और 22 करोड रूपए की लागत से अम्बाल कार्यशाला व उपकेन्द्र नारायणगढ़ में नए बस स्टैण्ड का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं अम्बाला शहर बस स्टैण्ड पर 1 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत से ग्राउंड लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया हैं। इस मौके पर एसडीएम सतिन्द्र सिवाच, आरटीए सुशील कुमार, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, सीएमओ डॉ. राकेश सहल, ग्रामीण मंडाध्यक्ष किरण पाल चौहान, मंडल अध्यक्ष बिजेन्द्र चौहान, महामंत्री बीएस बिन्द्रा व संजीव सोनी, महामंत्री आरती सहगल, रवि सहगल, सुभाष शर्मा, श्याम सुन्दर अरोड़ा, अजय बवेजा, बलकेस वत्स, सुदर्शन सहगल, मदन लाल शर्मा, जसबीर जस्सी, नरेन्द्र राणा, अमित धीर, रवि चौधरी, दीपक भसीन, बलविन्द्र सिंह आदि अधिकारीगण व भाजपा नेता मौजूद थे।

हरियाणा दिवस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब को फिर याद दिलाया हरियाणा को एसवाईएल के पानी का हक देने का विषय

 कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हरियाणा दिवस की पावन बेला पर पंजाब को फिर एसवाईएल के पानी का हक हरियाणा को देने के विषय को याद दिलवाते हुए कहा कि पंजाब से एक नवम्बर 1966 को हरियाणा प्रदेश अलग राज्य बना। इस प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिलने के समय दिल्ली से चण्डीगढ़ तक सिंगल रोड होती थी, चण्डीगढ़ जाने के लिए टांगरी नदी से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब हरियाणा प्रदेश विकास के साथ-साथ हर क्षेत्र में पंजाब की ही नहीं कई अन्य राज्यों से आगे निकल चूका हैं। इस प्रदेश में हर क्षेत्र में तरक्की की। आज यह प्रदेश ओद्यौगिक क्षेत्र, डिजीटल औद्योगिक क्षेत्र, ऑटोमोबाईल सहित कई अन्य क्षेत्रों में सारे भारत से सबसे अव्वल हैं। आज सैन्टल पूल में सबसे ज्यादा अनाज हरियाणा दे रहा हैं। इस प्रदेश का इन्फ्रास्टक्चर बहुत मजबूत हुआ हैं। हरियाणा के हर हिस्से को हाई स्पीड एक्सपे्रस -वे के साथ जोड़ा गया हैं और किसान अपनी मेहनत और पसीने से खेतों में रिकार्ड तोड़ अनाज पैदा कर रहा हैं। अगर एसवाईएल के पानी का हक मिल गया होता तो यहां के किसान और अधिक पैदावार लेते तथा हर टेल तक पानी पहुंचता। जिससे चारों तरफ फसलें लहलहाती। उन्होंने कहा कि हरियाणा बनने के बाद अम्बाला में भी दो सरकारी भवन होते थे, लेकिन विकास के मामले में अब अम्बाला जिला भी बहुत तरक्की कर चूका है। इस जिले को चारों तरफ से राष्ट्रीय राजमार्गो से जोड़ा जा चूका हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X