Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की विस अधिकारियों के साथ बैठक

Updated on Tuesday, October 29, 2024 18:25 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने मंगलवार को विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। अपनी पहली बैठक में कल्याण मोटिवेशनल स्पीकर और सचिवालय स्टाफ के संरक्षक की भूमिका में नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली को लेकर विस्तार से बातें रखीं और सचिवालय का वातावरण उत्साहवर्धक बनाने के लिए अनेक टिप्स भी दिए। बैठक के बाद विस अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से व्यक्तिगत बातचीत की।

विस अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र की शीर्ष संस्था विधायिका की गरिमा के अनुसार विधान सभा सचिवालय में सकारात्मक वातावरण और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने कहा कि अनुशासन को बोझ न समझते हुए इसका आनन्द लें। अनुशासन और कार्य के प्रति निष्ठाभाव किसी भी क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि कार्यप्रणाली का मूल तत्व उत्साह होना चाहिए। उत्साह सिर्फ शरीर से नहीं आता, बल्कि यह मानसिक अवस्था है। उन्होंने कहा कि जैसे हम कड़ी मेहनत और बड़ी आशाओं के साथ अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, उसी मनोभाव से लोकतंत्र के इस मंदिर को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निष्ठाभाव से कार्य करें।

मोटिवेशनल स्पीकर और स्टाफ के संरक्षक की भूमिका में नजर आए कल्याण, विधायिका लोकतंत्र की शीर्ष संस्था, सचिवालय स्टाफ उसकी महत्वपूर्ण कड़ी

उन्होंने कहा कि विधायिका समाज के भाग्य का निर्धारण करती है। समाज को विधायिका से बड़ी अपेक्षाएं हैं। इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए विधायी कामकाज की उत्कृष्टता अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विधान सभा का स्टाफ इस कामकाज को संपन्न करवाने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस महान संस्था में कार्य करने का अवसर मिलना सौभाग्य की बात है।

कल्याण ने कहा कि गत वर्षों में विधान सभा की कार्यशैली में अनेक सुधार हुए हैं, लेकिन सुधार एक ऐसी प्रक्रिया है जो सतत रूप से जारी रहनी चाहिए। टीम की सामूहिक भावना और सकारात्मक वातावरण से यह सब संभव है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उन्हें व्यक्तिगत रूप से सुझाव दें। बड़े दृष्टिकोण के साथ सोचें। परस्पर सम्मान की भावना बनी रहे। हम सामूहिक प्रयास से ही इस महान संस्था को ऊंचाई पर लेकर जाने का संकल्प लें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X