Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश सरकार पिछले 10 वर्षों से लगातार संस्कृति और परंपराओं का कर रही संरक्षण : नायब सिंह सैनी

Rajeev sharma | Updated on Monday, October 28, 2024 18:38 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा के प्रदेश सरकार पिछले 10 वर्षों से लगातार हरियाणा की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण कर रही है। हमें अपनी संस्कृति पर गर्व है। सनातन धर्म का संरक्षण करते हुए देश को आगे ले जाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना है, जिससे हमारे पूर्वजों के सपने भी साकार हुए हैं।

मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा में डेरा सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ सरस्वती तीर्थ द्वारा आयोजित आठमान, बत्तीस धुनी एवं शंखाढाल भंडारा के आयोजन पर संत सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर  नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में आम चुनाव सम्पन्न हुए हैं और लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रदेशवासियों ने राष्ट्र को आगे ले जाने में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में संत-महापुरुष सम्मान एवं प्रचार प्रसार योजना के तहत जितने भी संत-महापुरुषों की जयंतियां हैं, उन्हें राज्य स्तर पर मनाकर संतों का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

पिहोवा में डेरा सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ सरस्वती तीर्थ द्वारा आयोजित आठमान, बत्तीस धुनी एवं शंखाढाल भंडारा के आयोजन पर हुआ संत सम्मेलन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की निशुल्क यात्रा भी करवाई जा रही है। भगवान कृष्ण की पवित्र भूमि जहां पर उन्होंने गीता का संदेश दिया था, उसको विकसित करते हुए 48 कोस की परिधि में जितने भी धार्मिक स्थल आते हैं, उनका जीर्णोद्धार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बीते दस वर्षों से लगातार संस्कृति का संरक्षण कर रही है। हमारी संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण दुनिया के लोग करते है, हमारा देश सनातन देश रहा है।

डबल इंजन सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर : सीएम योगी आदित्यनाथ

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यहां पहुंचने पर प्रदेशवासियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश मे फैले हुए जंगल राज को खत्म करने का काम किया है। आज वहां पर हमारी बहनें सुरक्षित हैं तथा उत्तर प्रदेश की सरकार ने लोगों को सुरक्षा देने का काम किया है। उन्होंने इस मौके पर सभी को आगामी त्यौहार दीपावली व भैया दूज की भी बधाई दी।

डबल इंजन सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर : सीएम योगी आदित्यनाथ

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित संतो व अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी विरासत का संरक्षण करते हुए 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मिलकर कार्य करना है। डबल इंजन की सरकार मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रही है। उन्होंने प्रदेशवासियों द्वारा हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनाने व मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने पर बधाई दी।

उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे लोग चुनकर आते हैं तो उसके परिणाम भी अच्छे आते हैं और इसका साक्षात परिणाम हरियाणा की जनता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाकर दिया है। निस्वार्थ भाव से काम करके विकास के रास्ते प्रशस्त होते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र व अन्य राज्यों में समान रूप से विकास करके हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म हमारा सबसे बड़ा धर्म है और इसमें हमें संतों का सानिध्य प्राप्त होता है। प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा जिसमें हमें संतों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन काल से ही संतो के सम्मेलन हो रहे हैं और संतो के सम्मेलन होने से हमें काफी लाभ मिलता है।

इससे पहले डेरा सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ के महंत पीर योगी  शेरनाथ जी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया तथा शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर भंडारे की चादर की रस्म अदायगी भी हुई। इसके बाद आए हुए अतिथियों ने सिद्ध बाबा गरीब नाथ मठ में माथा टेका।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री  सुभाष सुधा, राजस्थान से विधायक योगी पीर बालक नाथ जी महाराज, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुरेश राणा, पूर्व सांसद मती सुनीता दुग्गल, उपायुक्त  राजेश जोगपाल सहित प्रसिद्ध संत व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X