Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

डोकलाम: राष्ट्रपति कोविंद ने की भूटान नरेश की तारीफ, चीन ने दिया यह बयान

Updated on Friday, November 03, 2017 11:15 AM IST

बीजिंग,2 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्येल वांगचुक की डोकलाम मुद्दे पर भारत का समर्थन करने के लिए सराहना करने के एक दिन बाद चीन ने गुरुवार को कहा कि वह भारत और भूटान के बीच 'सामान्य संबंध' के पक्ष में है। चीन ने यह भी कहा कि वह भारत और भूटान के साथ दोस्ताना संबंध बनाना चाहता है। भूटान के साथ चीन का कूटनीतिक संबंध नहीं है। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘भारत और भूटान, दोनों चीन के महत्वपूर्ण निकट पड़ोसी हैं। हम दोनों देशों के साथ अच्छे पड़ोसी और दोस्ताना संबंध विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने कहा, ‘साथ ही, हम भारत व भूटान के बीच सामान्य संबंध विकसित होते देखना चाहेंगे।’ भूटान के राजा और उनकी पत्नी चार दिवसीय सद्भावना दौरे पर भारत की यात्रा पर हैं। शाही जोड़े ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति ने डोकलाम विवाद सुलझाने में भूटान नरेश की निजी संलिप्तता, मार्गदर्शन और समर्थन के लिए सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि डोकलाम विवाद सुलझाने के लिए जिस तरह भारत और भूटान एक साथ खड़े हो गए, वह हमारी दोस्ती को दिखाता है।

हुआ ने कहा, ‘हम विश्वास करते हैं कि चीन और भारत ने शायद इस मुद्दे को कूटनीतिक तरीके से सुलझाया है। हम उम्मीद करते हैं कि भारत ऐतिहासिक समझौतों का पालन करेगा और सीमा क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए चीन के साथ काम करेगा।’ भारत और चीन की सेनाएं भूटान के डोकलाम क्षेत्र में दो महीने तक आमने-सामने रहीं थीं जिसपर बीजिंग और थिंपू दावा करते हैं। तीनों देशों की सीमाएं एक-दूसरे के साथ डोकलाम में मिलती हैं। यह विवाद भारतीय सेना द्वारा जून में यहां चीनी सैनिकों को सड़क बनाने से रोकने के बाद पैदा हुआ था।

विवाद के समय, चीन ने भारत पर भूटान पर 'नियंत्रण' स्थापित करने और इसकी घरेलू राजनीति में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।


Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X