Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

पिहोवा से यमुनानगर तक फोरलेन के साथ-साथ कुरुक्षेत्र और लाडवा में बनेगा बाईपास: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, October 28, 2024 18:38 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि पिहोवा, कुरुक्षेत्र, लाड़वा के साथ-साथ हरिद्वार जाने वाले लाखों लोगों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पिहोवा से यमुनानगर तक सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र और लाडवा में भी बाईपास बनाकर लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निजात दिलाई जाएगी। प्रदेश में तेज गति के साथ कई हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री आज जिला कुरुक्षेत्र में कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत व धन्यवाद समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व क्षेत्र की सम्मानित जनता को हाथ जोड़कर शीश नवाते हुए कमल का फूल खिलाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने दीपावली पर्व, भैया दूज, छठ पूजा व विश्वकर्मा जयंती की भी सभी को बधाई दी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि भाजपा की प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनी है। उन्होंने कहा कि हमें मिलकर लाडवा को विकास की दृष्टि से बेहतर बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मेट्रो व लोकल ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा ताकि लोगों को अपने आवागमन में आसानी हो। प्रदेश में जल्द ही ऐसे बहुत सी सड़क परियोजनाओं व अन्य परियोजनाओं को गति देने का काम किया जाएगा जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो और लोगों को इन सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नागरिकों की जो भी समस्याएं एवं कार्य हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर करवाना सुनिश्चित किया जाए।

प्रदेश में जल्द कई हजार करोड़ की परियोजनाओं को पहनाया जाएगा अमलीजामा, हर नागरिक की समस्या का होगा समाधान, 24 घंटे खुले रहेंगे जनता के लिए दरवाजे

नायब सिंह सैनी ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि लाडवा  विधानसभा क्षेत्र के तहत जहां पर भी सड़कों से संबंधित पैच वर्क या सड़कों को दुरुस्त किया जाना है, उस कार्य को जल्द से जल्द करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की समस्या का समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता के लिए 24 घंटे  हमारे दरवाजे खुले रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जैसे ही समय मिलेगा वह लाडवा के हर वार्ड, गांव, मोहल्ले में जाकर जनता का यहां से कमल का फूल खिलाने के लिए धन्यवाद भी करेंगे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, मंडल प्रमुख को कहा कि भाजपा द्वारा ऑनलाइन भाजपा की प्राथमिक सदस्य बनाने की मुहिम चलाई गई है। हर बूथ पर समाज के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कम से कम 300 लोगों को इस मुहिम से जोड़ना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री  सुभाष सुधा, उपायुक्त  राजेश जोगपाल, पुलिस अधीक्षक  वरूण सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X