Wednesday, 21 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा व राजस्थान रोडवेज के बीच मामला खत्म हो गया है : परिवहन मंत्री अनिल विज

Updated on Monday, October 28, 2024 18:37 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा और राजस्थान रोडवेज के बीच चालान को लेकर हुए विवाद पर हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक मसला बन गया था मगर, हरियाणा रोडवेज और राजस्थान रोडवेज के बीच वो सेटल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों से बात करके वो मामला खत्म हो गया है।

विज आज पत्रकारों से बातचीत के सवालों के जवाब दे रहे थे। इधर, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर रिपेयर के लिए लगभग 93 लाख रुपए की प्रशासनिक मंजूरी दिलवाई गई है।

आम आदमी पार्टी पर मंत्री विज का तंज, बोले “ये लोग घर बैठे-बैठे ही गुब्बारे छोड़ते रहते हैं, अंबाला में अपने आवास पर जनसमस्याओं को भी सुना कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने

आम आदमी पार्टी के आरोप कि अगर केजरीवाल को कुछ होता है तो उसका जिम्मेवार भाजपा होगी पर पलटवार करते हुए ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये लोग (आप पार्टी) घर बैठ के ऐसे ही गुब्बारे छोड़ते रहते है। कोई कारण तो बताओं उसके बाद जवाब देगे।

दूसरों पर दोषारोपण करना यह आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है : विज

वहीं, दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा पर लगाए गए आरोपों पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दूसरों पर दोषारोपण करने से पहले ये (आप पार्टी) अपनी असफलताओं को नहीं देखते, यह आम आदमी पार्टी का चरित्र बन गया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार को दिल्ली में आए 10 साल हो गए, क्यों यमुना साफ नहीं हुई, जो नाले यमुना में गिर रहे है। उन्होंने कहा कि जितनी यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा में बहती है उसका बीओडी चेक कर लो और दिल्ली में प्रवेश करने के बाद ओखला तक उसका पीओडी चेक कर लें पता चल जाएगा कि गंदगी कौन फैला रहा है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि अब दिल्ली वालों की गंदगी हम थोड़ा साफ करेंगे।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना

वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का निदान करने के निर्देश दिए। अम्बाला छावनी निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने एवं मारपीट के आरोप लगाए जिस पर मंत्री अनिल विज ने महेशनगर थाना पुलिस को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ,मच्छौंडा से आए युवक ने उसे सेना में भर्ती के नाम पर दो लाख रुपए ठगी की शिकायत की जिस पर मंत्री अनिल विज ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा, अन्य समस्याओं को भी कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सुना।

Have something to say? Post your comment
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

X