Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

नेतन्याहू के सामने शेम ऑन यू के लगाए नारे

Updated on Monday, October 28, 2024 08:08 AM IST

इजराइली | इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को पिछले साल हमास के हमले में मारे गए लोगों की याद में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनके भाषण को बीच में रोकते हुए शेम ऑन यू के नारे लगाने शुरू कर दिए। ये कार्यक्रम टीवी पर लाइव प्रसारित किया जा रहा था।

नारे लगाने वाले लोग हमास के हमले में मारे गए लोगों के परिवारजन थे। दरअसल, पिछले साल हुए हमास के हमले को न रोक पाने के पीछे कई लोग नेतन्याहू को दोषी मानते हैं। इनमें वो लोग भी शामिल थे, जिनके परिवार वालों को हमास ने बंधक बनाया हुआ है। वे लोग भी यहां नेतन्याहू के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

गाजा में इजराइली एयरस्ट्राइक में 40 की मौत

गाजा की अल अक्सा शहीद अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. खलील अल दकरान ने बताया कि शनिवार को नॉर्थ गाजा पर हुई एयर स्ट्राइक में लगभग 40 लोग मारे गए हैं। इजराइल ने नॉर्थ गाजा के बेइत लाहिया इलाके में एक रिहाइशी बिल्डिंग को निशाना बनाया था। हमले में 80 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

हमास के हमले में मारे गए लोगों की याद में आयोजन था, गाजा में 40 की मौत

अल दकरान ने बताया कि इस महीने में अब तक इजराइली हमलों से नॉर्थ गाजा में 1 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं। वहीं, गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। एम्बुलेंस न होने की वजह से सभी लोग अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं। मंत्रालय के मुताबिक बेघर हो चुके लोगों के 5 शेल्टर होम को भी इजराइल ने निशाना बनाया है।

इजराइल ने हिजबुल्लाह के एक और कमांडर को मारा

इजराइली सेना ने रविवार को बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में बिंत जबेइल इलाके के हिजबुल्लाह कमांडर अहमद जफर मातौक को मार गिराया है। इसके अगले दिन सेना ने मातौक के उत्तराधिकारी के साथ ही बिंत जबेइल में हिजबुल्लाह के आर्टिलरी कमांडर को भी मार गिराया।

ये तीनों व्यक्ति दक्षिणी लेबनान में इजराइली सेना के खिलाफ एंटी टैंक मिसाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। इसके अलावा IDF ने हिजबुल्लाह के लगभग 130 रेडी-टू-फायर लॉन्चर्स को भी नष्ट कर दिया है। साथ ही 160 रॉकेट से लैस 4 मोबाइल लॉन्चर भी इजराइली सेना ने नष्ट कर दिए है।

इजराइल पर लेबनान से 75 रॉकेट से हमला

इजराइल डिफेंस फोर्सेस  ने बताया कि रविवार को लेबनान की तरफ से करीब 75 रॉकेट दागे गए हैं। इनमें से कई रॉकेट को हवा में ही नष्ट कर दिया गया। वहीं कुछ रॉकेट रिहाइशी इलाकों समेत अलग-अलग जगहों पर गिरे।

इस हमले में गैलिली के तमरा इलाके की एक बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा। हमले की चपेट में आने से बिल्डिंग और आस-पास खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X