Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

जंग में रूस उतारेगा नॉर्थ कोरियाई सैनिक: जेलेंस्की का दावा

Updated on Saturday, October 26, 2024 07:30 AM IST

यूक्रेन  | यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने दावा किया कि रूस अब जंग में नॉर्थ कोरिया के सैनिकों को उतारने की तैयारी में हैं। इन सैनिकों को इसी हफ्ते तैनात किया जाएगा। दूसरी तरफ पश्चिमी देशों ने इस कदम से जंग के भड़कने और इसका असर दूसरे क्षेत्रों खासतौर पर इंडो-पैसिफिक में होने की बात कही है।

जेलेंस्की ने बताया कि यूक्रेन की खुफिया एजेंसियों ने जो जानकारी जुटाई है उसके मुताबिक नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को रविवार से सोमवार के बीच जंग में भेजा जाएगा। यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने दावा किया कि नॉर्थ कोरिया ने रूस को 12 हजार सैनिक भेजे हैं। इनमें 500 अधिकारी और 3 जनरल शामिल हैं।

इसी हफ्ते होगी तैनाती, पश्चिमी देश बोले- इससे जंग भड़केगी

इससे पहले बुधवार को अमेरिका ने दावा किया था कि रूस में पहले से ही 3 हजार नॉर्थ कोरियाई सैनिक तैनात हैं। दावे के मुताबिक इन सैनिकों ने रूस के पूर्वी हिस्से में मौजूद सैन्य ठिकानों पर ट्रेनिंग दी गई है।

साउथ कोरिया बोला- नॉर्थ कोरिया ने पिछले हफ्ते 1500 सैनिक भेजे

पिछले हफ्ते 18 अक्टूबर को साउथ कोरिया ने भी दावा किया था कि नॉर्थ कोरिया ने यूक्रेन जंग में रूस की मदद के लिए सैनिक भेजे हैं। साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विसर (NIS) ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।

एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि 8 से 13 अक्टूबर के बीच नॉर्थ कोरिया के 1500 सैनिक, रूसी नौसेना के जहाजों से रूस के व्लादिवोस्तोक बंदरगाह पर पहुंचे है। ये सभी सैनिक नॉर्थ कोरिया की स्पेशल मिशन फोर्सेस का हिस्सा हैं। एजेंसी ने दावा किया कि नॉर्थ कोरिया जल्द ही कुछ और सैनिकों को रूस भेजेगा।

NIS ने कहा कि इन नॉर्थ कोरियाई सैनिकों को रूसी सेना की वर्दी, हथियार और नकली पहचान पत्र दिए गए हैं। इन्हें तैनात करने से पहले रूसी माहौल में ढलने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ये सभी सैनिक रूस के व्लादिवोस्तोक उस्सुरिस्क, खाबरोवस्क और ब्लागोवेशचेंस्क मिलिट्री बेस पर रह रहे हैं।

रूस के कुर्स्क इलाके पर यूक्रेनी सेना का कब्जा

यूक्रेन ने 6 अगस्त को रूस के कुर्स्क इलाके पर हमला शुरू किया था। उसने 13 अगस्त तक 1000 वर्ग किमी इलाके पर कब्जा कर लिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सेकेंड वर्ल्ड वार के बार पहली बार है किसी देश ने रूस की सीमा में घुसपैठ की हालांकि, रूस को अभी इस इलाके से यूक्रेनी सेना को हटाने में कठिनाई हो रही है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X