Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

इनेलो ने आदित्य देवीलाल को विधानसभा में इनेलो पार्टी का विधायक दल का नेता और अर्जुन चौटाला को चीफ व्हिप नियुक्त किया

Updated on Friday, October 25, 2024 18:42 PM IST

चंडीगढ़ । इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. ओम प्रकाश चौटाला से अनुमति लेने के उपरांत आदित्य देवीलाल को विधानसभा में इनेलो पार्टी का विधायक दल का नेता और अर्जुन चौटाला को चीफ व्हिप नियुक्त किया।   शुक्रवार को विधानसभा सत्र के दौरान इनेलो के नवनिर्वाचित विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन सिंह चौटाला को प्रोटेम स्पीकर ने विधायक पद की शपथ दिलवाई।

नवनिर्वाचित स्पीकर एवं डिप्टी स्पीकर को बधाई देते हुए अपने संबोधन में आदित्य देवीलाल ने कहा कि विधानसभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो परिवारों का इनेलो पार्टी से गहरा संबंध रहा है और दोनो परिवार चौ. देवीलाल और चौ. ओम प्रकाश चौटाला के परिवारिक सदस्य और संर्घष के साथी रहे हैं। अबकी बार उनके और अर्जुन चौटाला समेत विधानसभा में 40 नए विधायक चुन कर आए हैं जिन्होंने अपनी विधानसभा क्षेत्र में बहुत मेहनत की है और अपने क्षेत्र के लोगों के आर्शिवाद और सहयोग से पहली बार विधायक चुन कर आए हैं। सभी आशा करते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नए चुनकर आए सभी विधायकों को सदन में अपनी बात रखने का पूरा मौका देंगे।

विधानसभा सत्र के दौरान इनेलो के नवनिर्वाचित विधायक आदित्य देवीलाल और अर्जुन सिंह चौटाला को प्रोटेम स्पीकर ने विधायक पद की दिलवाई शपथ 

उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस और इनेलो तीन मुख्य दल हैं और उम्मीद करते हैं कि सदन में कोई भी कार्रवाई हो उसमें प्रोटोकॉल के हिसाब से बिना किसी भेदभाव के इनेलो पार्टी को साथ लेकर चलेंगे। आदित्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में नई चुनी गई सरकार का आज विधानसभा सत्र का पहला दिन है और सदन में कोई रौनक नहीं है उन्हें लगता है कि इसका कारण है कि जो विपक्ष में बैठे थे उन्होंने लड्डुओं की तैयारी कर रखी थी और जो सत्ता में थे वो अचंभित हैं कि उनका दाव कैसे लग गया।   इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि भारत के संविधान के अनुछेद 208(1) की निष्पक्ष व्याख्या की जाएगी। अखिरकार यह हमारी विरासत और संस्कृति ही है जो हमें परिभाषित करती है। उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि सत्र की अवधि के मामले में हरियाणा हमेशा पीछे रहा है। सदन की बैठकों की अवधि लंबी होनी चहिए जो इस सदन के सभी 90 विधायकों को सशक्त बनाएगी जो राज्य के मुद्दों को ईमानदारी से उठाने के लिए 2 करोड़ से अधिक लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X