Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

कनाडा ने भारत को धोखा दिया: भारतीय हाई कमिश्नर

Updated on Friday, October 25, 2024 07:48 AM IST

नई दिल्ली | कनाडा में भारत के हाई कमिश्नर रहे संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कनाडा ने भारत को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि कनाडा ने निज्जर की हत्या मामले में भारत को कोई भी सबूत नहीं दिया था। उन्होंने कि कनाडा ने भारत पर निज्जर हत्या मामले में जो आरोप लगाए थे, वो वोट बैंक की राजनीति से प्रेरित थे।

संजय कुमार वर्मा को हाल ही में केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते कनाडा से वापस बुला लिया था। न्यूज एजेंसी  को दिए इंटरव्यू में वर्मा ने कहा कि भारत एक जिम्मेदार लोकतंत्र होने के नाते किसी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है।

निज्जर की हत्या के आरोप राजनीति से प्रेरित, खालिस्तानी आतंकियों का कनाडा की राजनीति पर असर

उन्होंने बताया, कई खालिस्तानी आतंकी कनाडा के नागरिक हैं, जिनका राजनीतिक प्रभाव है। ये खालिस्तानी आतंकी भारत और कनाडा संबंधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वर्मा के मुताबिक ये आतंकी राजनीतिक दलों पर अपनी राय थोपते हैं।

वर्मा बोले- मुझ पर गलत आरोप लगाए गए

हाईकमीशनर वर्मा ने निज्जर की हत्या को लेकर उन पर लगाए आरोपों पर भी अपनी बात रखी। वर्मा ने इसे काफी दर्दनाक बताया। उन्होंने कहा- मैं वहां दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर बनाने गया था। लेकिन मुझ पर आरोप लगाए गए, वो भी ऐसे गंदे आरोप जो मेरे देश की छवि को खराब कर सकते थे।

वर्मा ने इस बात पर दुख जताया कि उन्हें जिस काम के लिए भेजा गया था, वो उसे पूरा नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि अगर मेरे देश के हितों को नुकसान पहुंचता है, तो मेरा कर्तव्य है कि मैं उनकी रक्षा करूं।

भारत-कनाडा ने एक-दूसरे के 6-6 डिप्लोमैट्स निकाले

कनाडा से रिश्तों में तनाव के चलते भारत ने सोमवार,14 अक्टूबर को कार्यकारी हाई कमिश्नर स्टीवर्ट रॉस व्हीलर समेत 6 कनाडाई डिप्लोमैट्स को देश से निष्कासित कर दिया था। उन्हें 19 अक्टूबर की रात 12 बजे तक का समय दिया था। कनाडा ने भी भारत के 6 डिप्लोमैट्स को देश छोड़कर जाने के लिए कहा था।

हालांकि इससे पहले ही भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा में अपने हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा को भी वापस बुला लिया था। दरअसल ट्रूडो सरकार ने 13 अक्टूबर को भारत सरकार को एक चिट्ठी भेजी थी। इसमें भारतीय हाई कमिश्नर और कुछ दूसरे डिप्लोमैट्स को कनाडाई नागरिक की हत्या में संदिग्ध बताया था।

ट्रूडो ने माना- भारत के खिलाफ ठोस सबूत नहीं

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो 16 अक्टूबर कनाडा सरकार के एक आयोग के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उन्होंने ये माना कि पिछले साल सितंबर 2023 में जब उन्होंने हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स के शामिल होने का आरोप लगाया था, तब उनके पास केवल खुफिया जानकारी थी। कोई ठोस सबूत नहीं था।

हालांकि ट्रूडो के आरोप के बाद सालभर में कई ऐसे मौके आए हैं जब उनकी सरकार ने ये दावा किया कि उसने निज्जर हत्याकांड से जुड़े सबूत भारत को दिए हैं। जबकि भारत इन दावों को खारिज करता रहा है। फिलहाल कनाडाई PM ने ये साफ नहीं किया है कि क्या अब उनकी सरकार ने भारत को सबूत दिए हैं या नहीं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X