Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा ‘स्वच्छता की लहर’ अभियान की शुरुआत

Updated on Thursday, October 24, 2024 16:26 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डा. रवजोत सिंह ने आज स्वंय सफ़ाई कर जालंधर से 'स्वच्छता की लहर' अभियान की शुरुआत की। 24 अक्तूबर से 7 नवंबर तक चलने वाली इस 15 दिवसीय सफ़ाई अभियान का उदेश्य सामुहिक ज़िम्मेदारी के तौर पर स्वच्छता की महत्ता संबंधी लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

इस पहलकदमी की शुरुआत करते हुए डा.रवजोत ने कहा कि शहर और इलाकों को साफ़- सुथरा रखने के लिए सभी नागरिकों के सांझा प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम अपने घरों में साफ़- सफ़ाई रखते है, उसी तरह हमें अपने आस-पास को साफ़ एंव हरा- भरा रखने के लिए भी ठोस प्रयत्न करने चाहिए। उन्होंने लोगों को अपने आस-पड़ोस की सफ़ाई और इस अभियान को सफल बनाने के लिए पंजाब सरकार का साथ देने की अपील की।

डा. रवजोत ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत राज्य भर में नगर निगमों/ कौंसिलों के स्टाफ द्वारा अपने रुटीन काम के बावजूद रोज़ाना की एक घंटा फाल्तू सफ़ाई के लिए समर्पित किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पीने वाले साफ़ पानी, बेहतर सड़क बुनियादी ढांचा और बढ़िया सीवरेज सिस्टम जैसी ज़रूरी सुविधाएं प्रदान करने की पंजाब सरकार की वचनबद्धता भी दोहराई।

मंत्री ने स्वंय सफ़ाई कर 15 दिवसीय अभियान का किया आगाज़ , लोगों को अपने इलाकों में साफ़-सफ़ाई की ज़िम्मेदारी लेने की अपील की

मंत्री ने लोगों को बड़ी संख्या में शामिल हो कर इस अभियान को लोक लहर में बदलने की अपील भी की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए वह व्यक्तिगत तौर पर इसकी निगरानी करेंगे। पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए डा. रवजोत ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 'आप' पंजाब में होने वाली चार उप विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करेगी।

इस मौके डा. रवजोत ने सफ़ाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनका मनोबल और उनको शहर की सफ़ाई के लिए और अधिक तनदेही से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान एक एन.जी.ओ. जगदम्बे हैंडीक्राफ़टस वूमैन वैल्लफेयर सोसायटी ने वेस्ट मटीरियल से बनी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जहां कैबिनेट मंत्री ने प्रदर्शनी का दौरा किया साथ ही एन.जी.ओ. की महिलाओं द्वारा वेस्ट मटीरियल को प्रयोग योग्य वस्तुओं में तबदील करने के यत्नों की प्रशंसा की।

इस मौके पंजाब सफ़ाई कर्मचारी कमिश्न के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, विधायक रमन अरोड़ा, विशेष सचिव और डायरैक्टर स्थानीय निकाय गुरप्रीत सिंह खेहरा, ज़िला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, डिप्टी कमिशनर डा. हिमांशु अग्रवाल, जालंधर नगर निगम के कमिशनर गौतम जैन और ज्वाईंट कमिश्नर डा. सुमनदीप कौर भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X