Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

आज PM मोदी और चीनी राष्ट्रपति के बीच होगी द्विपक्षीय बातचीत

Updated on Wednesday, October 23, 2024 07:50 AM IST

कजान | प्रधानमंत्री मोदी आज रूस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। यहां दोनों के बीच द्विपक्षीय बातचीत भी होगी। दोनों नेता 2 साल के बाद मुलाकात करेंगे। 2020 में गलवान झड़प के बाद रिश्तों में आए तनाव के बाद ऐसा पहली बार होगा, जब मोदी और जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बातचीत होगी। इसकी जानकारी मंगलवार को विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने दी।

इसके अलावा PM मोदी आज BRICS देशों की समिट में शामिल होंगे। ये समिट दो सेशन में होगी। आज इसका बंद कमरे में एक सेशन होगा। इसे क्लोज प्लेनरी कहते है। वहीं आज शाम ओपन प्लेनरी होगी।

2 साल बाद होगी मुलाकात; BRICS समिट में हिस्सा लेंगे

PM यहां कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे। समिट और द्विपक्षीय बातचीत पूरी होने के बाद PM आज ही भारत के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पहले मोदी समिट में शामिल होने के लिए मंगलवार को रूस के कजान शहर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका स्वागत ब्रेड नमक देकर पारंपरिक रूसी तरीके किया गया। होटल पहुंचने पर उन्होंने भारतीय पोशाक पहने रूसी कलाकारों का डांस भी देखा।

पुतिन और ईरानी राष्ट्रपति से द्विपक्षीय बातचीत की

रूस दौरे के पहले दिन यानी मंगलवार, 22 अक्टूबर को PM मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से द्विपक्षीय बातचीत की। सबसे पहले PM मोदी पुतिन से मिले। इस दौरान दोनों नेता एक-दूसरे से गले मिले। पुतिन ने कहा, "हमारे संबंध इतने अच्छे हैं कि आप मेरी बात बिना ट्रांसलेटर (अनुवादक) के समझ जाते हैं।"

वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन जंग पर भारत के स्टैंड को कायम रखा। उन्होंने कहा, "हर समस्या का समाधान शांतिपूर्ण ढंग से हो। रूस-यूक्रेन जंग केवल बातचीत से रुकेगी। भारत संघर्ष के समाधान में हर मदद देने को तैयार है।

इसके बाद मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से मुलाकात की। ईरान का राष्ट्रपति बनने के बाद पजशकियान की ये मोदी से पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात के बाद PM मोदी BRICS लीडर्स के डिनर में शामिल हुए। यहां डिनर म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन भी किया गया।

BRICS प्लस में शामिल होंगे विदेश मंत्री जयशंकर

PM मोदी 23 अक्टूबर को रूस से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को BRICS प्लस देशों के सेशन में भारतीय डेलिगेशन को विदेश मंत्री एस जयशंकर लीड करेंगे। यह सेशन 'BRICS और ग्लोबल साउथ' की थीम पर होगा।

इस समिट में कुल 28 देश और 5 अंतरराष्ट्रीय संगठन हिस्सा लेंगे। समिट के बाद BRICS देशों का साझा बयान यानी कजान डिक्लेरेशन जारी होगा। भारत कजान में नए कॉन्सुलेट की शुरुआत भी कर सकता है। यहां एक हजार से अधिक भारतीय छात्र रहते हैं।

अब तक 15 बार हो चुकी है BRICS समिट

2009 में BRIC देशों की पहली समिट हुई थी। इसका आयोजन रूस में हुआ था। इसके बाद 2010 में साउथ अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसका नाम बदलकर BRICS हो गया। अब तक 15 बार BRICS समिट हो चुकी है। इस बार 16वीं समिट हो रही है।

रूस अब तक तीन बार BRICS समिट की मेजबानी कर चुका है। यह चौथा मौका होगा जब पुतिन BRICS की अध्यक्षता कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X