Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवंत सिंह मान सरकार की कोशिशों को मिला बल,निजी स्कूलों से नाम कटवाकर छात्र ले रहे हैं सरकारी स्कूलों में दाखिले

Updated on Tuesday, October 22, 2024 18:15 PM IST

नंगल | पंजाब राज्य को पुनः रंगला पंजाब बनाने की दिशा में काम कर रही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार की गुणात्मक शिक्षा मुहैया कराने की कोशिशें जोर पकड़ने लगी हैं। आज की माता-पिता-शिक्षक बैठक के दौरान बड़े पैमाने पर ऐसे छात्रों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मुलाकात की और बताया कि वे पहले निजी स्कूल में पढ़ते थे, लेकिन जब से आपकी सरकार आई है, तब से सरकारी स्कूलों की हालत में बहुत तेजी से सुधार हुआ है, जिससे लोगों की सरकारी स्कूलों के प्रति सोच बदल गई है।

इस मौके पर स्कूल ऑफ एमिनेंस नंगल की प्लस 2 एकामना ने बताया कि वह पहले नंगल से दस किलोमीटर दूर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती थी। उसने कहा कि यहां जितनी फीस कम है, उतनी ही बेहतर पढ़ाई और सुविधाएं हैं।

इसी तरह प्लस 2 साइंस स्ट्रीम की छात्रा महकदीप कौर ने बताया कि वह भी निजी स्कूल से नाम कटवाकर इस स्कूल में आई है और जिस तरह डिजिटल पढ़ाई कराई जाती है, उस तरह तो निजी स्कूल में भी नहीं कराई जाती थी। उसने कहा कि इस स्कूल में आने के बाद मैंने समर कैंप और विंटर कैम्प लगाए, जिसने मेरी व्यक्तित्व में बहुत निखार लाया।

इस मौके पर बोलते हुए दिया जसवाल ने बताया कि वह होशियारपुर के एक नामी स्कूल से नाम कटवाकर इस स्कूल में आई है। उसने कहा कि मेरे पहले स्कूल की फीस बहुत ज्यादा थी, लेकिन जो पढ़ाई हमें यहां करवाई जा रही है, उस तरह की पढ़ाई पहले कभी नहीं हुई थी। भूमिका प्रीत कौर ने बताया कि इस स्कूल में जिस तरह प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, उस तरह की तैयारी कोचिंग सेंटर वालों द्वारा भी नहीं करवाई जाती।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X