Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

Updated on Monday, October 21, 2024 17:58 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. कुलदीप सिंह धालीवाल और स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ. शामिल हैं, ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना आवश्यक सुरक्षा किट के कोई खतरनाक कार्य न करे। कैबिनेट सब-कमेटी ने आज यहां पंजाब भवन में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।

इस बैठक में प्रशासनिक सचिव (बिजली विभाग) श्री राहुल तिवाड़ी, वित्त सचिव श्री बसंत गर्ग, पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन-कम-प्रबंधकीय निदेशक  बलदेव सिंह सरा और निदेशक वितरण श्री डी.पी.एस. ग्रेवाल उपस्थित थे। कमेटी ने अपने मांग पत्र में यूनियन द्वारा पेश की गई मांगों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया और इन मुद्दों के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट सब-कमेटी ने पावरकाम एंड ट्रांस्को कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लाइज यूनियन को भरोसा दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूति से विचार किया जाएगा।

मसलों को हल करने के लिए कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा 4 कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक

इसके बाद मिड-डे-मील यूनियन के साथ बैठक के दौरान महा निदेशक  स्कूल शिक्षा श्री विनय बुबलानी ने कैबिनेट सब-कमेटी को जानकारी दी कि मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं के लिए बीमा योजना प्रक्रिया अधीन है। प्रस्तावित योजना के तहत, मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं की दुर्घटना में मृत्यु होने के मामले में 16 लाख रुपए, प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 1 लाख रुपए और दुर्घटना में जीवन साथी की मृत्यु के मामले में 2 लाख रुपए का बीमा उपलब्ध कराने के बारे में विचार किया जा रहा है। कैबिनेट सब-कमेटी ने यूनियन को भरोसा दिया कि उनकी उठाई गई अन्य मांगों को भी जल्दी हल किया जाएगा।

बेरोजगार साझा मोर्चा' और 'पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट' के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने दोहराया कि पंजाब सरकार उनकी अधिकारिक मांगों और मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रही है। कमेटी  ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार प्रदेश की भलाई के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और अपने कर्मचारियों की भलाई को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

इन बैठकों में कर्मचारियों की यूनियन के नेताओं के अलावा पावरकाम एंड ट्रांस्को ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान श्री बलिहार सिंह कटारिया, प्रदेश सहायक सचिव श्री टेक चंद, प्रदेश दफ्तर सचिव श्री शेर सिंह, डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट पंजाब की प्रधान श्रीमती हरजिंदर कौर लोपो, श्रीमती परमजीत कौर, मिड-डे मील कुक वर्कर्स यूनियन से श्रीमती बलविंदर कौर, पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट से गुरबिंदर सिंह कहिरा, अतिंदरपाल सिंह, इंदर सुखदीप सिंह, दलजीत सिंह सफीपुर और रमन सिंहला, बेरोजगार साझा मोर्चा से हरजिंदर सिंह झुनीर, जसवंत घुबाया, सुखपाल खान और दविंदर कुमार उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X