Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब पुलिस ने बंबीहा-कौशल गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन संभावित हत्याओं की घटनाओं को टाला, 9 हथियार हुए बरामद

Updated on Monday, October 21, 2024 07:58 AM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार राज्य में संगठित अपराधों को खत्म करने के अभियान के तहत जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने बंबीहा-कौशल गिरोह के पांच मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार कर तीन संभावित कत्ल की घटनाओं को नाकाम कर दिया।

इसकी जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने रविवार को यहां बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जालंधर के गांव बोपाराए कलां के जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा, होशियारपुर के गांव गराज महिदूद के हर्षदीप सिंह, तरनतारन के गांव मुरादपुर के शेखर, न्यू मॉडल हाउस, जालंधर के गगनदीप सिंह उर्फ गिन्नी बाजवा और जालंधर के गांव बंबियांवाल के अमित सहोता के रूप में हुई है। पुलिस टीमों ने इनके कब्जे से कुल 9 हथियार, जिनमें आठ पिस्तौल और एक रिवॉल्वर शामिल हैं, के साथ 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपी जबरन वसूली, हत्या और हथियारों की तस्करी जैसे कई गंभीर अपराधों में शामिल थे: डीजीपी गौरव यादव

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पंजाब के कई जिलों में फिरौती, हत्या और हथियारों की तस्करी सहित कई गंभीर अपराधों में शामिल थे। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने बताया कि गिरोह को पूरी तरह खत्म करने के लिए उनके व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने और उनके संपर्कों की जांच के लिए आगे की जांच जारी है। ऑपरेशन के संबंध में विवरण साझा करते हुए जालंधर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) स्वप्न शर्मा ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि बंबीहा-कौशल गिरोह के सदस्य राज्य में बड़ी आपराधिक गतिविधि की योजना बना रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने बीएसएफ चौक में नाका लगाया और तीन आरोपियों - जसप्रीत जस्सा, हर्षदीप और शेखर को 6 हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बाद में इस गिरोह के दो और सदस्य गगनदीप गिन्नी और अमित सहोता को तीन हथियारों सहित भारगो कैंप के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि आगे पूछताछ जारी है और और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।इस संबंध में दो मामले - एफआईआर नंबर 253, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना नवीं बारादरी, जालंधर और एफआईआर नंबर 100, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना भारगो कैंप, जालंधर में दर्ज किए गए हैं।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X