Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

मुंहखुर की बीमारी से बचाव के लिए राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान सोमवार से,अभियान के सुचारू संचालन के लिए 816 टीमें गठित

Updated on Monday, October 21, 2024 07:58 AM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा पशुओं को मुंहखुर (एफ.एम.डी.) बीमारी से बचाने के लिए 21 अक्टूबर से राज्य भर में पशुओं का व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इस टीकाकरण अभियान के सुचारू और कुशल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कुल 816 टीमें गठित की गई हैं।

आज यहां जारी एक प्रेस बयान में पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि इस व्यापक टीकाकरण अभियान के लिए एफ.एम.डी. वैक्सीन की कुल 65,47,800 खुराकें उपलब्ध करवाई गई हैं।

मुंहखुर रोकने वाली वैक्सीन की 65 लाख से अधिक खुराकें उपलब्ध: गुरमीत सिंह खुड्डियां

गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभाग के अधिकारियों को इस टीकाकरण अभियान को नवंबर के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि मुंहखुर रोकने वाले टीकाकरण अभियान के तहत राज्य के सभी पशुधन को मुफ्त में वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कोल्ड चेन के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के साथ-साथ पशुपालकों को टीकाकरण अभियान के फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए भी कहा।

पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन विभाग के प्रमुख सचिव राहुल भंडारी ने बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा सभी जिलों में वैक्सीन का वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा, राज्य भर में टीकाकरण अभियान के प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एन.आर.डी.डी.एल, जालंधर के संयुक्त निदेशक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब पशुपालन विभाग द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ-साथ जिला स्तर पर भी विभाग के डिप्टी डायरेक्टरों के कार्यालयों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। भंडारी ने बताया कि विभाग ने पशुपालकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 0172-5086064 भी जारी किया है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X