Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

तरुनप्रीत सौंद और डॉ. रवजोत द्वारा उद्योगपतियों को पेश समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को पंजाब के फोकल पॉइंट्स का दौरा करने के निर्देश

Rajeev sharma | Updated on Saturday, October 19, 2024 20:02 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के उद्योग और वाणिज्य मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज राज्य में औद्योगिक फोकल पॉइंट्स को अपग्रेड करने संबंधी समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य भर के फोकल पॉइंट्स का दौरा करके सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। उन्होंने कहा कि उद्योगपति राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार उनके कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि शहरी स्थानीय इकाइयों के चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अनुसार पूरा किया जाए।

मंत्रियों ने निर्देश दिए कि सभी नगर निगम आयुक्त संबंधित औद्योगिक फोकल पॉइंट्स का दौरा करें और चल रहे कार्यों की जांच करें। उन्होंने कहा कि सभी औद्योगिक एसोसिएशनों की सूची/विवरण मंत्रियों के साथ साझा किए जाएं ताकि उनकी मांगों/सुझावों/शिकायतों की समीक्षा की जा सके।

उन्होंने शहरी स्थानीय इकाइयों को फोकल पॉइंट्स के अनुसार स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी ढांचे की सूची तैयार करने, लाइटों की कुल संख्या, काम कर रही और खराब स्ट्रीट लाइटों की संख्या और आवश्यक फंड सहित नए प्रस्तावित कार्यों के विवरण जुटाने के निर्देश दिए।

मंत्रियों ने कहा कि सभी शहरी स्थानीय इकाइयां सभी औद्योगिक फोकल पॉइंट्स/अस्टेट्स में सफाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ सीवरेज सिस्टम की सही देखभाल के लिए नगर निगम के ओ एंड एम विंग को तैनात करेंगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों को शहरी स्थानीय इकाइयों के संबंधित विंग द्वारा हटाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन कार्यों पर लगातार निगरानी रखने के लिए नियमित रिपोर्ट भेजी जाए।

विभिन्न नगर निगम आयुक्तों और संबंधित शहरी स्थानीय इकाइयों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए। बैठक में दलवीर सिंह ढिल्लों, चेयरमैन पी.एस.आई.ई.सी., सीमा बांसल, उप चेयरमैन पंजाब विकास आयोग, तेजवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग और वाणिज्य) और स्थानीय निकाय, वरिंदर कुमार शर्मा, एमडी (पी.एस.आई.ई.सी.) और गुरप्रीत सिंह खैरा, निदेशक स्थानीय निकाय समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X