Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

डीजीपी गौरव यादव ने विशेष नाकों के कामकाज का जायजा लिया और जमीनी स्तर पर पुलिस कार्यों का निरीक्षण किया

Updated on Saturday, October 19, 2024 20:02 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर कानून व्यवस्था लागू करने और सामुदायिक सौहार्द को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को सुबह-सुबह ‘नाइट डॉमिनेशन’ के तहत राज्य के चार जिलों का अचानक दौरा किया, विभिन्न नाकों और पुलिस थानों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं नागरिकों से सीधे तौर पर संपर्क किया।

रात के समय एसएएस नगर, लुधियाना, खन्ना और फतेहगढ़ साहिब जिलों के अचानक दौरे का उद्देश्य नाइट डॉमिनेशन ऑपरेशनों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करने के अलावा विशेष चौकियों के कामकाज की समीक्षा और जमीनी स्तर पर पुलिस कार्यों की निगरानी करना था।

डीजीपी गौरव यादव ने  सीधी फीडबैक लेने के लिए नागरिकों से की बातचीत; संतोष व्यक्त किया कि बढ़ी हुई सुरक्षा के साथ जनता सुरक्षित महसूस कर रही है

 

अपने दौरे के दौरान, डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस और जनता के बीच अनुभवों के बारे में सीधे फीडबैक लेने के लिए नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने कहा, मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि पुलिस की बढ़ी हुई उपस्थिति से जनता सुरक्षित महसूस कर रही है। हमारा लक्ष्य नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और पूर्ण पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग के माध्यम से जनता में विश्वास पैदा करना है।

विशेष नाकों के कामकाज की समीक्षा करते हुए, उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें उच्च पेशेवर मानक बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने जोर देकर कहा, यह विशेष वाहन जांच बढ़ी हुई सुरक्षा और प्रभावी कानून व्यवस्था लागू करने को सुनिश्चित करने के लिए इसी तरह जारी रहेगी।

स्ट्रीट क्राइम को रोकने और राज्य से नशे का सफाया करने को पंजाब पुलिस की प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हाल ही में पुलिस आयुक्तों (सीपीज) और वरिष्ठ पुलिस कप्तानों (एसएसपीज) को ऐसे अपराधों को पेशेवर तरीके से निपटाने और तुरंत एफआईआर दर्ज करने को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे मामलों में पंजाब पुलिस स्नैचिंग पॉइंट्स सहित अपराध के हॉटस्पॉट की पहचान कर रही है, ताकि इन अपराधों को रोकने के लिए पुलिस गश्त को पुनर्गठित किया जा सके।

डीजीपी ने पंजाब पुलिस के उद्देश्य की पुष्टि करते हुए कहा, पिछले कुछ हफ्तों से पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करने के मद्देनजर, मैं पुलिस थानों का सक्रिय रूप से दौरा कर रहा हूं, बल के साथ बातचीत कर रहा हूं, और पुलिस के मनोबल को बढ़ावा देने और सार्वजनिक बैठकों का आयोजन कर रहा हूं। इसके साथ ही डीजीपी पंजाब ने राज्य के लोगों को सक्रिय पुलिसिंग प्रदान करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

इस दौरान, डीजीपी ने जमीनी स्तर पर 'वाहन और पीएआईएस (पंजाब एआई सिस्टम)' जैसे ऐप्स की प्रभावशीलता का भी मूल्यांकन किया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X