Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

अब तक लगभग फीसदी धान की हुई खरीद : लाल चंद कटारूचक

Updated on Saturday, October 19, 2024 20:02 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने धान की खरीद प्रक्रिया से जुड़े सभी भागीदारों के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी है। इसका प्रमाण यह है कि वर्तमान खरीद सीजन के दौरान राज्य की मंडियों में गत देर शाम तक कुल 18,31,588 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 16,37,517 मीट्रिक टन की खरीद की जा चुकी है, जो कि 90 प्रतिशत बनती है।

आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री  लाल चंद कटारूचक ने बताया कि अब तक किसानों के खातों में लगभग 3000 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है।

किसानों के खातों में 3000 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया, इस वर्ष दिसंबर तक 30 लाख मीट्रिक टन भंडारण क्षमता होगी उपलब्ध

इस संबंधी ओर जानकारी देते हुए मंत्री बताया कि खरीद सीजन को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए राज्य सरकार ने 2651 खरीद केंद्र चालू किए हैं। इसके अलावा, अब तक 2184 चावल मिल मालिकों ने मिलों की अलॉटमेंट के लिए आवेदन किया है।

भंडारण की उपलब्धता के बारे में बताते हुए मंत्री ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम के अनुसार इस समय 9.5 एलएमटी स्थान उपलब्ध है। राज्य में दिसंबर महीने में मिलिंग शुरू होती है, इसलिए दिसंबर 2024 तक लगभग 30 लाख मीट्रिक टन जगह उपलब्ध करा दी जाएगी। मंत्री ने आगे बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल 4 लाख मीट्रिक टन अधिक अनाज की मूवमेंट दर्ज की गई है। इस साल अप्रैल से सितंबर तक 85.53 लाख मीट्रिक टन मूवमेंट दर्ज की गई, जबकि 2023 में अप्रैल से सितंबर की अवधि के दौरान यह आंकड़ा 81.73 लाख मीट्रिक टन था।

चावल मिल मालिकों की मांगों के बारे में मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी के साथ बैठक में मिल मालिकों की विभिन्न मांगों को जोरदार तरीके से उठाया है।

राज्य सरकार द्वारा चावल मिल मालिकों की भलाई के लिए उठाए गए कदमों की सूची देते हुए  कटारूचक ने आगे कहा कि कई वर्षों से रुकी हुई कस्टम मिलिंग राइस (सीएमआर) की सिक्योरिटीज , एक साल को छोड़कर, बाकी, मिल मालिकों को वापस की जा रही है। इससे चावल मिल मालिकों को 150 करोड़ रुपये की राहत मिली है।

इसके साथ ही , पहले ली जाने वाली 175 रुपये प्रति टन सीएमआर सिक्योरिटी की जगह अब केवल 10 रुपये प्रति टन वसूली जाएगी, जिससे मिल मालिकों को 300 करोड़ रुपये का लाभ होगा। इसके अलावा, इस साल की नीति के तहत सिक्योरिटी दर टन  क्षमता के अनुसार निर्धारित किया गया है, जबकि पिछले वर्षों के दौरान हर मिल से यह सिक्योरिटी 11 लाख रुपये की समान दर से वसूली गई थी। लेकिन अब, 2 मीट्रिक टन तक क्षमता वाली मिलों से 5 लाख, 2 से 5 मीट्रिक टन तक क्षमता वाली मिलों से 7.5 लाख, जबकि 5 मीट्रिक टन से अधिक क्षमता वाली मिलों से 11 लाख रुपये वसूले जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, अनाज मंडियों में काम करने वाले मजदूरों/पल्लेदारों के हितों का ध्यान रखते हुए पंजाब सरकार ने बोरियों की लोडिंग की दर को संशोधित कर अब 1.94 रुपये से बढ़ाकर 2.34 रुपये कर दिया है।

मंत्री ने खरीद सीजन को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए सभी भागीदारों  को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया, क्योंकि सरकार उनकी भलाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X