Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

स्मार्ट सिटी की तरफ सुल्तानपुर लोधी का बड़ा कदम

Updated on Friday, October 18, 2024 19:05 PM IST

चंडीगढ़  | सुल्तानपुर लोधी को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 4 एम.एल.डी की क्षमता वाला समर्पित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट सुल्तानपुर निवासीयों को समर्पित किया

राज्यसभा सदस्य संत बाबा बलबीर सिंह सीचेवाल और आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा के साथ प्रोजैक्ट का उद्घाटन करते हुए, स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि "कैबिनेट मंत्री के रूप में, उन्हें पहला सरकारी प्रोजेक्ट पवित्र नगरी में लोक अर्पित करने का सौभाग्य मिला हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है क्योंकि हर साल लाखों तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक स्थानों पर माथा टेकने के लिए यहां आते हैं।

स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा 8.5 करोड़ रूपये लागत की 4 एम.एल.डी. क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन, जल शुद्धिकरण के साथ-साथ 55 एकड़ भूमि की सिंचाई होगी

उन्होंने कहा कि लोकार्पित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर 8.85 करोड़ रुपये का खर्च आया है और इससे सुल्तानपुर शहर की करीब 25 हजार के करीब आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि नवीनतम तकनीक से बने इस ट्रीटमेंट प्लांट के पानी से 55 हेक्टेयर में सिंचाई भी की जायेगी। इसके अलावा अगले 5 साल तक इसका रखरखाव निर्माण कंपनी द्वारा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री द्वारा स्थानीय रैस्ट हाउस में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.एम.आई.डी.सी. दीप्ति उप्पल, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार पांचाल और अन्य विभागों के प्रमुखों के साथ स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट की समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले 5 नवंबर तक शहर की सड़कों की मुरम्मत का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को युद्ध स्तर पर पूरा करें।

स्थानीय निकाय मंत्री ने काली वेई के 9 हजार मीटर लंबे तटों के सौंदर्यीकरण का कार्य तत्काल शुरू करने का भी आदेश दिया। इसके अलावा सभी स्ट्रीट लाइटों को भी चालू हालत में लाने को कहा गया।

शहर की सुरक्षा के मद्देनजर इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम और तीन स्मार्ट स्कूलों के कार्यों की भी कैबिनेट मंत्री ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पवित्र नगरी के विकास में कोई कमी नहीं आने देगी।

इससे पहले, स्थानीय निकाय मंत्री ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में मत्था टेका।  उन्हें पंजाब पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा स्थानीय रैस्ट हाऊस में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके अलावा, उनके द्वारा सुल्तानपुर लोधी में निर्मल कुटिया का भी दौरा किया, जहां उन्होंने पवित्र स्थान को साफ रखने के लिए राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल द्वारा की जा रही निस्वार्थ सेवा की सराहना की।

Readers' Comments
Narinder Mohan Sharma 2/20/2024 9:56:51 PM

अगर नवजोत सिंह सिद्धू के कहने पर हाई कमान के अपने अमरिंदर को मुख्यमंत्री पद से ना हटा देता तो कांग्रेस की हालत पंजाब में आज ऐसी नहीं होने थे खैर उसे समय जो भी हुआ पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई और कांग्रेस को सत्ता से हाथ धोना पड़ा उसे समय जब यह बात होती थी कि कैप्टन अमेरिका भाजपा में जाएंगे किसी को यकीन नहीं था कांग्रेस इतनी हिम्मत नहीं जुटा पाई की महारानी पंडित कौर को पार्टी से निकाल दे महारानी पंडित कौर भाजपा के कार्यक्रम में जाती रही लेकिन कांग्रेस की मेंबर पार्लियामेंट बनी रही अब कैप्टन अमरिंदर द्वारा यह कुछ ना करना की महारानी पंडित कौर भाजपा से मेंबर पार्लियामेंट का चुनाव पटियाला शेख उम्मीदवार होंगी इससे लगता है कि भाजपा का अकाली दल से सीट शेयरिंग पर समझौता इतना आसान नहीं है वरना कैप्टन अमरिंदर पहले ही पटियाला से भाजपा उम्मीदवार की घोषणा न करते कल जब कैप्टन अमरिंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले तो पक्के तौर पर अकाली दल से समझौते की बात हुई होगी कैप्टन अमरिंदर पहले अकाली दल से समझौता करने के पक्ष में नहीं थे लेकिन अगर महारानी पंडित कौर को पटियाला से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ाया जाता है तो हो सकता है कि अमरिंदर अकाली भाजपा समझौते पर सहमत हो जाए और इसका विरोध ना करें महारानी पंडित कौर के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह ढिल्लों जय मां काली दाल में गए थे तभी मेंबर पार्लियामेंट का चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए थे अभी अगर महारानी पंडित कौर के खिलाफ जपिंदर सिंह ढिल्लों कांग्रेस के उम्मीदवार बनते हैं तो भाजपा के लिए पटियाला सीट जीतना मुश्किल नहीं होगा अगर आम आदमी पार्टी की तरफ से कोई हैवीवेट कैंडिडेट पटियाला से चुनाव में नहीं आता अभी चुनाव में देरी है किसान आंदोलन के चलते अकाली दल भाजपा से समझौता करें यह उसके लिए फायदे का सौदा नहीं होगा चुनाव तक किसान आंदोलन चलता है या नहीं और अकाली दल तथा भाजपा में सीट बंटवारे पर समझोता होता है या नहीं आगे आगे देखिए होता है क्या यह तो सब वक्त ही बताएगा

Narinder Mohan Sharma 2/20/2024 9:53:17 PM

Usha gautam 2/20/2024 4:59:54 PM

Bjp zindabad Punjab zindabad

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X