Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भगवंत मान सरकार का दिवाली का तोहफा

Updated on Thursday, October 17, 2024 18:16 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब राज्य सहकारी बैंक के खाताधारकों के लिए दिवाली का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सभी बड़े कर्जों पर एक महीने के लिए प्रोसेसिंग फीस न लेने की घोषणा की है।

इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली वह समय होता है जब लोग ख़रीदारी करते हैं और यह पेशकश बैंक के ग्राहकों को आने वाले त्योहारों को बड़े स्तर पर मनाने की सुविधा देने के लिए है। इस कदम का उद्देश्य सहकारी बैंकों में आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना भी है। उन्होंने कहा कि शून्य प्रोसेसिंग फीस सीमित समय के लिए है और यह 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2024 तक लागू रहेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पेशकश बैंक द्वारा चंडीगढ़ में अपनी 18 शाखाओं के माध्यम से अपने ग्राहकों को व्यक्तिगत, उपभोक्ता और वाहन ऋण की सुविधा देने के लिए शुरू की गई है।

सहकारी बैंक द्वारा सभी बड़े कर्जों पर एक महीने के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पेशकश के तहत पंजाब राज्य सहकारी बैंक द्वारा त्योहारों के दौरान ग्राहकों को इन कर्जों पर प्रोसेसिंग फीस/शुल्क में छूट की पेशकश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बैंक सरकारी संस्थाओं के वेतनभोगी कर्मचारियों को उनकी सामाजिक-आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने और घरों के लिए टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं की खरीद के लिए व्यक्तिगत और उपभोक्ता ऋण प्रदान कर रहा है। भगवंत सिंह मान ने उदाहरण देते हुए कहा कि इस बैंक से सस्ती दरों पर वाहन ऋण प्राप्त कर कोई भी परिवार अपनी सपनों की कार की सवारी का आनंद ले सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इनमें से कोई भी ऋण लेने वाले ग्राहक को पेशकश की अवधि के दौरान व्यक्तिगत ऋण, उपभोक्ता ऋण और वाहन ऋण के लिए कोई प्रोसेसिंग फीस/शुल्क अदा नहीं करना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राहक इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए चंडीगढ़ स्थित पंजाब राज्य सहकारी बैंक की 18 शाखाओं में से किसी से भी संपर्क कर सकते हैं। भगवंत सिंह मान ने सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए लोगों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X