बीजिंग,31 अक्तूबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) बलूचिस्तान प्रांत में इस्लामिक स्टेट के आतंकियों द्वारा मारे गए दंपत्ति के डीएनए टेस्ट की पुष्टि होने के बाद चीन ने आज पाकिस्तान से कहा चीनी नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए हत्यारों को पेश करने को कहा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान पूरी तरह से अपराधियों को सामने लाने की कोशिश करेगा।‘ पाकिस्तान ने कल बताया था कि डीएनए रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि बलूचिस्तान में मारे गए दोनों नागरिक क्वेटा में अपहृत चीनी दंपत्ति थे। 24 मई को आइएस आतंकियों द्वारा क्वेटा में अपहृत 24 वर्षीय ली जिंग यांग और 26 वर्षीय मेंग ली सि की हत्या एक माह बाद जून में की गयी। पाकिस्तान ने बाद में कहा कि दोनों बिजनेस क्रियाकलापों के लिए पाकिस्तान आए थे लेकिन इसके बजाय जासूसी गतिविधियों में शामिल थे। हुआ ने बताया मर्डर के बारे में जानने के बाद चीन पाकिस्तान के संपर्क में था। उन्होंने कहा कि चीन सभी तरह के आतंकवाद व निर्दोषों पर हिंसक कार्रवाई की निंदा करता है। हाल के वर्षों में 50 बिलियन डॉलर वाले सीपीइसी प्रोजेक्ट की घोषणा के बाद बलूचिस्तान में चीन ने अधिक रुचि लेना शुरू कर दिया है। इस प्रोजेक्ट के तहत ग्वादर के पाकिस्तानी पोर्ट को चीन के शिनजियांग से जोड़ने की योजना है।