Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

फ्रूडेनबर्ग ने पंजाब के मोरिंडा में नए मैनुफैक्चरिंग प्लांट के साथ किया अपने संचालन का विस्तार

Updated on Tuesday, October 15, 2024 20:11 PM IST

मोरिंडा ।  जर्मनी आधारित विश्वस्तरीय टेक्नोलॉजी सदन फ्रूडेनबर्ग ग्रुप ने मोरिंडा में दो आधुनिक मैनुफैक्चरिंग  यूनिट्स  का आधिकारिक उद्घाटन किया, जो कुल 40,700 वर्गमीटर बिल्ट-अप एरिया में बनाई गई हैं। इन आधुनिक प्लांट्स का संचालन फ्रूडेनबर्ग-एनओके इंडिया प्रा. लिमिटेड (एफएनआई) और वाइब्राकॉस्टिक इंडिया द्वारा किया जाएगा। बस्मा और मोहाली में कंपनी के मौजूदा प्लांट्स के साथ-साथ इस नए कदम से कंपनी का संचालन और अधिक मजबूत होगा, जिसका उद्देश्य भारत में फ्रूडेनबर्ग की दीर्घकालिक विकास योजनाओं को समर्थन देना तथा उत्पादन दक्षता बढ़ाना है।

मोरिंडा यूनिट में 42 मिलियन यूरो से अधिक निवेश भारत के प्रति कंपनी की सबसे बड़ी फाइनैंशियल प्रतिबद्धता है। नए प्लांट्स में देशी-विदेशी बाज़ारों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सभी सुविधाएं हैं, जो भारत की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के लिए फ्रूडेनबर्ग के समर्पण की पुष्टि करता है। ये यूनिट्स  सभी प्रमुख सेक्टरों जैसे ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल मैनुफैक्चरिंग को कवर करते हुए सुनिश्चित करेंगी कि कंपनी मटीरियल फ्लो को अनुकूलित करते हुए तथा आधुनिक उपकरणों  के उपयोग द्वारा प्रतिस्पर्धी बनी रहे।

उद्घाटन पर बात करते हुए डॉ मोहसेन सोही, सीईओ, फ्रूडेनबर्ग ग्रुप ने कहा कि मोरिंडा की नई युनिट में हमारा निवेश भारतीय बाज़ार के लिए फ्रूडेनबर्ग की प्रतिबद्धता तथा ‘मेक इन इंडिया’ दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह विस्तार हमारी विश्वस्तरीय विकास योजनाओं के अनुरूप है, जो उपभोक्ताओं को अधिक प्रभाविता, इनोवेशन एवं गुणवत्ता के साथ सेवाएं प्रदान करने की हमारी क्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगा। हम फ्रूडेनबर्ग की उत्कृष्टता के 175 वर्षों का जश्न मना रहे हैं, ऐसे में हमें भारत में अपनी मौजूदगी को सशक्त बनाते हुए बेहद गर्व का अनुभव हो रहा है।’

नई यूनिट्स में हम स्थायित्व पर विशेष रूप से ध्यान देंगे। इनमें ऊर्जा प्रभावी मशीनरी और पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं का उपयोग किया गया है जैसे फोटोवोल्टिक सैल प्लांट की ऊर्जा सबंधी 15 फीसदी आपूर्ति करेंगे साथ ही पर्यावरण पर फुटप्रिन्ट कम करने के लिए वॉटर-रीचार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए हैं।

सिवासैलम जी, मैनेजिंग डायरेक्टर, फ्रूडेनबर्ग परफोर्मेन्स मटीरियल्स इंडिया और डायरेक्टर एवं सीईओ, फ्रूडेनबर्ग रीजनल कॉर्पोरेट सेंटर इंडिया ने कहा कि मोरिंडा में नए मैनुफैक्चरिंग प्लांट्स का उद्घाटन भारत में स्थायी विकास के लिए हमारी दीर्घ-कालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस आधुनिक यूनिट के संचालन द्वारा हम क्षेत्र में नौकरियों के नए अवसर उत्पन्न करेंगे और स्थानीय प्रतिभा को बढ़ावा देंगे। यह निवेश हमें देशी-विदेशी बाज़ारों में विभिन्न उद्योगों के उपभोक्ताओं को भारत में निर्मित उच्च गुणवत्ता के उत्पाद, समाधान और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम बनाएगा।’

मोरिंडा में फ्रूडेनबर्ग का विस्तार नौकरियों के ढेरों अवसर उत्पन्न करेगा, यहां तकरीबन 200 नए पदों को शामिल करने और स्थानीय कर्मचारियों की संख्या को 20 फीसदी तक बढ़ाने की योजनाएं हैं। यह साईट ग्लोबल इंजीनियरिंग हब की तरह काम करते हुए क्षेत्रीय यूनिवर्सिटियों  , खासतौर पर चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटियों से टॉप प्रतिभा को आकर्षित करेगी। फ्रूडेनबर्ग ग्रुप 175 वर्षों की सफलता का जश्न मना रहा है ।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X