Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब में हिंसा व गोली बारी के बीच पंचायतों चुनाव संपन्न

Updated on Tuesday, October 15, 2024 20:11 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब की पंचायतों के लिए मंगलवार को हुए चुनाव के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। शाम चार बजे तक औसतन 55 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो लोग शाम चार बजे तक कतारों में खड़े हैं उनके वोट डलवाए जाने के बाद ही मतगणना होगी। राज्य में कुल 13,937 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव ईवीएम की बजाय, बैलट पेपर से हो रहे हैं। बैलट पेपर पर नोटा का विकल्प भी है।

पंचायत चुनाव में 96 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की तरफ से भी पुख्ता इंतजाम हैं। आज सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान के बाद पटियाला में मतदान केंद्र पर गोलियां चलने के साथ पथराव हुआ। घटना में 2 लोग घायल हो गए। आरोप है कि बाहरी लोगों ने गांव के मतदान केंद्र पर फायरिंग की।

बरनाला में पुलिस कर्मी तो फाजिल्का में अध्यापक की डयूटी पर मौत

बरनाला में पंचायत चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान सीनियर कांस्टेबल लक्खा सिंह (53 वर्ष) के रूप में हुई है। जगराओं के कोठे अठचक्क गांव में मतदान शुरू होते ही विवाद हो गया। लोगों के हंगामे के बाद वहां करीब एक घंटे तक वोटिंग रूकी रही। इसके अलावा जगराओं के गांव पोना और गांव डल्ला में चुनाव रद्द करने के आदेश दिए गए हैं।

पंचायत चुनाव ड्यूटी के लिए फाजिल्का से जालंधर आए एक टीचर की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस बारे में उसके सहयोगियों को मंगलवार की सुबह मतदान से कुछ समय पहले पता चला। मानसा जिले के गांव मानसा खुर्द में बैलेट पेपर गलत छपने के कारण वोटिंग रोक दी गई। तरनतारन जिले के गांव सोहल सैण में मतदान केंद्र के बाहर गोली चली। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। मतदान के लिए कतार में खड़े लोगों के बीच विवाद हुआ।

जीरा के लोहके खुर्द में भी बूथ कैप्चरिंग की कोशिश हुई। वहां पर बैलट पेपरों पर स्याही डालकर वोटों को खराब किया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाकर मामला सुलझाया गया।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X