Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पंजाब की चार विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा

Updated on Tuesday, October 15, 2024 17:49 PM IST

चंडीगढ़ | भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों 10-डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल (एस.सी.), 84-गिद्दड़बाहा और 103-बरनाला के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्टूबर (शुक्रवार) को अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर (शुक्रवार) होगी और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर (सोमवार) को की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर (बुधवार) है।

सिबिन सी ने बताया कि चारों सीटों पर 13 नवंबर (बुधवार) को मतदान होगा और 23 नवंबर (शनिवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही आज यानी मंगलवार से उन चार जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है, जिन जिलों में ये विधानसभा क्षेत्र स्थित हैं। ये चार जिले हैं- गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला। आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक यानी 25 नवंबर, 2024 (सोमवार) तक लागू रहेगी।

चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता और मतदान केंद्रों की संख्या मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि उपचुनाव वाले चार विधानसभा क्षेत्रों में 10 अक्टूबर, 2024 तक कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 96 हजार 316 है और कुल 831 मतदान केंद्र हैं।

चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 96 हजार 316 और कुल मतदान केंद्र 831: मुख्य चुनाव अधिकारी

उन्होंने बताया कि 10-डेरा बाबा नानक में कुल मतदाता 1 लाख 93 हजार 268 हैं। यहां 241 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार 44-चब्बेवाल (एस.सी.) विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 1 लाख 59 हजार 254 है और यहां कुल 205 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सिबिन सी ने आगे बताया कि 84-गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 1 लाख 66 हजार 489 हैं। यहां कुल 173 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, 103-बरनाला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 1 लाख 77 हजार 305 है और 212 मतदान केंद्र हैं।

सिबिन सी ने जानकारी दी कि गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर उमा शंकर गुप्ता को विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक के उपचुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि होशियारपुर की डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल को विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल (एस.सी.) की जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार श्री मुक्तसर साहिब के डिप्टी कमिश्नर राजेश त्रिपाठी को विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा के जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बरनाला की डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर को बरनाला विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए जिला चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सिबिन सी ने आगे बताया कि एसडीएम डेरा बाबा नानक को विधानसभा क्षेत्र डेरा बाबा नानक का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि होशियारपुर के एडीसी (जी) को विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल (एस.सी.) का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं एसडीएम गिद्दड़बाहा को विधानसभा क्षेत्र गिद्दड़बाहा का रिटर्निंग अधिकारी और एसडीएम बरनाला को विधानसभा क्षेत्र बरनाला का रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव को शांति, निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X